उत्तराखंड- बदरीनाथ और यमुनोत्री में बारिश, केदारनाथ में बर्फबारी के बीच भी जारी दर्शन, कड़ाके की ठंड

 

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मौसम आज भी खराब है। बदरीनाथ और यमुनोत्री धाम में बारिश हो रही है। सोमवार को केदारनाथ धाम में लगातार बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के बीच भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ है। बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश और मौसम में उतार-चढ़ाव के बावजूद यात्रा पर खास असर नहीं पड़ा है और बड़ी संख्या में यात्री धाम पहुंच रहे हैं।

यात्रा शुरू होने के 12 दिन में ही तीन लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। वहीं बर्फबारी के बीच पुलिस बल श्रद्धालुओं को कतारबद्ध कर सुगम दर्शन करा रहा है। कठिन मौसम के बावजूद पुलिस, प्रशासन और मंदिर समिति के कर्मचारी मुस्तैदी से अपने दायित्व निभा रहे हैं। प्रशासन ने यात्रियों से पर्याप्त गर्म कपड़े, रेनकोट और जरूरी दवाइयां साथ लेकर ही यात्रा करने की अपील की है।

 

यमुनोत्री में बारिश से ठंड

यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में तेज गर्जना के बारिश शुरू हो गई। बारिश के बीच यमुनोत्री हाईवे व जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर फिलहाल आवाजाही सुचारू है। यमुनोत्री धाम से सुरेश नौटियाल ने बताया कि धाम में दो तीन दिनों से से रुक रुक कर हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त के साथ ठंड बढ़ गई है।। धाम में श्रद्धालुओं के लिए बारिश से बचाव के पर्याप्त इंतजाम न होने बारिश में श्रद्धालुओं इधर-उधर आ जा रहे हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड: डिजिटल मानचित्र पर होगा आपका घर, जियो टैग के साथ होगी जनगणना, एक दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक
  • Related Posts

    एक्सक्लूसिव: उत्तराखंड में इबोला का खतरा, 55 पर्यटकों की निगरानी शुरू, सरकार ने जारी की एडवाइजरी

    डेमाेक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो और कुछ अफ्रीकी देशों में बढ़ रहे इबोला वायरस के प्रकोप के बीच उत्तराखंड सरकार ने एडवाइजरी जारी की है। इन अफ्रीकी देशों से आने वाले…

    देहरादून: बजरंग दल के प्रदर्शन के बाद एसएसपी ने बदला जांच का सर्किल, जया बलूनी करेंगी 14 लाख की लूट की जांच

    पटेलनगर क्षेत्र में 14 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने जांच का सर्किल बदल दिया है। अब इस पूरे मामले की जांच सिटी सर्किल के बजाय देहात…