UP- रफ्तार का कहर: कार ने बाइक सवारों को रौंदा, पुजारी समेत दो की मौत, पौधे लगाने मंदिर जा रहे थे राकेश

Spread the love

यूपी के नेशनल हाईवे-34 पर बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में मंदिर के पुजारी समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

 

पौधे लगाने जा रहे थे दोनों
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सचिन निवासी रामबाड़ा जो बाजार माधोदास स्थित एक डेयरी पर मुनीम का काम करता था। बताया कि बुधवार दोपहर करीब 4 बजे वह मनेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित राकेश के साथ बाइक से मंदिर परिसर में पौधारोपण के लिए पौधे लेने गया था। वापस लौटते समय सिरोधन  कट के पास पीछे से तेज रफ्तार ईको कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

 

दो लोग गंभीर रूप से घायल
टक्कर इतनी भीषण थी कि सचिन और पुजारी पंडित राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की चपेट में पास में खड़े एटा निवासी आरिफ और अनूपशहर निवासी पवन व उसका बेटा भी आ गए, जो गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल हायर सेंटर रेफर
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सचिन और पुजारी को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

चालक फरार
घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वाहन की टक्कर से दो लोगों की मौत हुई है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

और पढ़े  अयोध्या- राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर योगी का पहला बयान, बोले- हमने SIT बनाई है, वो दूध का दूध और पानी का पानी करेगी

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- पंचकल्याणक महोत्सव का हुआ भव्य समापन, 923 जिन प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न

    Spread the love

    Spread the love      दिगंबर जैन मंदिर परिसर में आयोजित पांच दिवसीय भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का रविवार को धार्मिक अनुष्ठानों एवं मंगल विधान के साथ समापन हो गया।…


    Spread the love

    दिल्ली रोड पर तेज रफ्तार कार ने सात पुलिसकर्मियों का मारी टक्कर, एक ही हालत नाजुक, चालक पकड़ा

    Spread the love

    Spread the love   ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड पर हनुमान मंदिर के पास देर रात ढाई बजे एक अनियंत्रित इनोवा कार ने सड़क किनारे चेकिंग कर रहे सात…


    Spread the love