Today Horoscope 05 MaY 2026 आज इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और आर्थिक स्थिति रहेगी बेहतर, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

Spread the love

 

मेषआज का दिन आपको एक अहम सीख देगा। पैसा कमाना जितना जरूरी है, उसे संभालना उससे भी ज्यादा जरूरी है। खर्च बढ़ने के संकेत हैं, इसलिए दिखावे से दूर रहना ही समझदारी है, वरना आपकी बचत भी हाथ से निकल सकती है। अच्छी बात ये है कि आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी। काम में सराहना मिलेगी और अधिकारी भी आपके प्रदर्शन से खुश नजर आएंगे। सरकारी कामों को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है, लेकिन अंततः काम बन जाएंगे।

 

वृषभ- आज आपकी कार्यकुशलता ही आपकी पहचान बनेगी। भाग्य पूरी तरह आपके पक्ष में है, इसलिए जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के पूरे योग हैं। पुराने कर्ज को चुकाने की दिशा में आप कदम बढ़ा सकते हैं और प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई बड़ा फैसला भी आज हो सकता है। अगर भाई-बहनों से किसी बात को लेकर दूरी बनी हुई थी, तो उसे खत्म करने का यही सही समय है।

 

मिथुन- आज का दिन आपको अपनी समझदारी और बुद्धि का सही इस्तेमाल करने का मौका देगा। आप ऐसे फैसले लेंगे, जो दूसरों को चौंका सकते हैं। सामाजिक या राजनीतिक क्षेत्र में आपकी छवि मजबूत होगी और लोगों का समर्थन बढ़ेगा। घर में छोटे बच्चे आपसे कुछ खास मांग सकते हैं, जिसे पूरा करके आप उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं।

 

कर्क-स्थिति करीब-करीब सही कही जाएगी। स्‍वास्‍थ्‍य आपका सही है। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ा मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से ठीक-ठाक कहे जाएंगे लेकिन शुभता बरकरार रहेगी। कुछ अच्‍छा होता रहेगा जीवन में। पीली वस्‍तु पास रखें।

और पढ़े  Today Horoscope 03 MaY 2026 आज इन राशि वालों को मिल सकते हैं बेहतर अवसर, पढ़ें अपना  दैनिक राशिफल।

 

सिंह-सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। चंद्रमा के लग्‍न में होने के नाते आप आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे लेकिन गुरु के अष्‍टम भाव में होने के कारण संतान और प्रेम की स्थिति बहुत अच्‍छी नहीं है। यूरिन से सम्‍बन्धित कुछ समस्‍या हो सकती है। कुल मिलाकर मध्‍यम स्थिति स्‍वास्‍थ्‍य की बनी हुई है लेकिन एक दो दिन अच्‍छा गुजरेगा। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें।

 

कन्‍या-स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप ठीक चलते रहेंगे। आर्थिक मामले को लेकर थोड़ी परेशानी में रहेंगे। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। थोड़ा चिंताकारी सृष्टि का सृजन दिख रहा है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

 

तुला-शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्‍यापार भी सही चल रहा है। पीली वस्‍तु का दान करें।

 

वृश्चिक-शासन-सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्‍चाधिकारी प्रसन्‍न रहेंगे। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्‍छी रहेगी। व्‍यापार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य भी अच्‍छा है। प्रेम और संतान अद्भुत चल रहे हैं। पीली वस्‍तु पास रखें।

 

धनु-भाग्‍य का भरपूर सहयोग मिलेगा। भाग्‍यवश कुछ काम बनेंगे। यात्रा में लाभ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान का भरपूर साथ मिलेगा। व्‍यापार भी सही दिख रहा है। तांबे की कोई वस्‍तु पास रखें और अच्‍छा होगा।

 

मकर-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। एक दिन और प्रतिकूल परिस्थितियां दिख रही हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी आपका सही चलेगा। ताम्रपात्र दान करें।

और पढ़े  Today Horoscope 02 MaY 2026 आज के दिन इन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, मनचाही यात्रा के भी बनेंगे योग, पढ़ें अपना आज का दैनिक राशिफल।

 

कुंभ- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी और आपकी कोई काम को लेकर कार्यक्षेत्र में वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, इसलिए आप छोटो की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करें। यदि आप कहीं घूमने फिरने जाएं, तो उसमें अपने माता-पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं।

 

मीन- आज आपको अपने परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, जो आपके मन को सुकून देगा। आपके दिमाग में नए-नए आइडिया आएंगे। अगर आप उन्हें तुरंत लागू करते हैं, तो फायदा मिल सकता है। सेहत को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है, इसलिए सावधानी रखें। कोई रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो भविष्य में आपके काम आएगी।


Spread the love
  • Related Posts

    Today Horoscope 04 MaY 2026 आज इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, करियर-कारोबार में मिलेंगे नए अवसर, पढ़ें आज का राशिफल।

    Spread the love

    Spread the love  मेष राशि-आज का दिन आपको सिखाएगा कि असली ताकत संतुलन में होती है। काम में आपको सहयोग भी मिलेगा और दबाव भी। यानी मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन…


    Spread the love

    Today Horoscope 03 MaY 2026 आज इन राशि वालों को मिल सकते हैं बेहतर अवसर, पढ़ें अपना  दैनिक राशिफल।

    Spread the love

    Spread the love  मेष राशि-आज किस्मत आपके साथ खड़ी है, बस आपको कदम बढ़ाना है। व्यापार में सफलता के संकेत साफ दिख रहे हैं और नौकरी वालों के लिए प्रमोशन…


    Spread the love