बरेली में टूटा 26 साल का रिकॉर्ड, 24 घंटे में हुई 54.5 मिमी बारिश, जानें..

Spread the love

रेली में आंधी, गरज-चमक के साथ सोमवार की भोर में करीब तीन घंटे तक शहर में हुई झमाझम बारिश ने 26 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 24 घंटे में 54.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बरेली में 54.5, नवाबगंज में 40, आंवला में 34.6 मिमी बारिश हुई। बहेड़ी में बूंदाबांदी हुई। इससे पहले वर्ष 2000 में 24 घंटे में 69.4 मिमी हुई थी। मौसम विभाग ने सप्ताहभर तक बादल मंडराने और अनुकूल माहौल बनने पर बारिश के आसार जताए हैं।

मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, रविवार रात ही बादल मंडराने लगे थे। तड़के साढ़े तीन बजे आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई जो करीब तीन घंटे तक जारी रही। इस वजह से कई स्कूलों ने अवकाश भी घोषित कर दिया। विक्षोभ की सक्रियता अभी थमी नहीं है। हालांकि, बारिश के बाद धूप निकलेगी पर हवा में नमी का स्तर 70 फीसदी से अधिक पहुंचने से राहत मिलती रहेगी। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दस डिग्री कम 28.5 डिग्री और न्यूनतम भी छह डिग्री कम 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के दौरान हवा की गति 60 किमी प्रतिघंटे रही।

जहां जलभराव वहां मच्छर पनपने की आशंका
बारिश के बाद जिन इलाकों में जलभराव हुआ है, वहां मच्छरों के पनपने की आशंका है। जिला मलेरिया अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने लोगों से जलभराव वाले स्थान पर जला मोबिल ऑयल या सरसों के तेल की कुछ बूंदें डालने का सुझाव दिया है ताकि लार्वा न पनप सकें। वातावरण में नमी की अधिकता व तापमान में गिरावट से बच्चों की सेहत बिगड़ सकती है।

बीते 15 वर्षों में मई में 24 घंटे में हुई अधिकतम बारिश
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025 में दस, 2024 में 15, 2023 में 21.6, 2022 में 22.8, 2020 में 38.5, 2019 में 19.6, 2018 में शून्य, 2017 में 15.2, 2015 में 8.8, 2014 में 27.9, 2013 में 8.6 मिमी बारिश हुई थी। 2021, 2016, 2012 और 2011 में मई में बारिश ही नहीं हुई।

Spread the love
और पढ़े  गाजियाबाद में डबल मर्डर- हैवान पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट, दूसरी बेटी अस्पताल में भर्ती
  • Related Posts

    अयोध्या- श्री राम वल्लभा कुज में सजी फूल बगला झांकी बनी श्रद्धा, आकर्षण का केंद्र

    Spread the love

    Spread the love        जानकी घाट स्थित भारत प्रसिद्ध गी, संत परमार्थ सेवा के प्रमुख केंद्र श्री राम बाभा कुंज में विराजमान श्री सीता राम जी महाराज की…


    Spread the love

    मौसम UP का: पूरा प्रदेश बरसात की चपेट में, आज इन 29 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश में मंगलवार को पूर्वी यूपी और कुछ दक्षिणी जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिली। माैसम विभाग का कहना है यूपी में मानसून की सक्रियता फिलहाल 27…


    Spread the love