Encounter: पारदी गैंग के छह बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, 3को लगी गोली, व्यापारी के घर की थी बड़ी चोरी

Spread the love

क्षिण दिल्ली पुलिस के वाहन चोरी निरोधक दस्ते ने मध्य प्रदेश के कुख्यात पारदी गैंग के छह सदस्यों को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। चिराग दिल्ली के पास जहांपनाह फॉरेस्ट में हुई इस गोलीबारी में गिरोह के तीन बदमाश घायल हो गए, जिन्हें एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। यह गैंग हाल ही में मालवीय नगर में एक व्यापारी के घर हुई लाखों की चोरी और जेवर लूट की वारदात में शामिल था।

 

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पारदी गैंग के सदस्य जहांपनाह फॉरेस्ट इलाके में छिपे हुए हैं और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इलाके को घेर लिया। जब पुलिस ने बदमाशों को आत्मसमर्पण करने को कहा तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें गिरोह के तीन सदस्य घायल हो गए। पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ में कई अन्य वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद है।

यह पारदी गैंग कुछ दिन पहले मालवीय नगर में एक व्यापारी के घर में घुसकर लाखों रुपये नकद और कीमती जेवर लूटने की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया था। इस घटना से व्यापारियों में खासा रोष था और पुलिस पर जल्द से जल्द गिरोह को पकड़ने का दबाव था। दक्षिण जिला पुलिस के वाहन चोरी निरोधक दस्ते ने अपनी सक्रियता और सटीक मुखबिरी के बल पर इस गैंग का पर्दाफाश कर दिया।

और पढ़े  पत्नी और 5 बेटियों को रोता छोड़ गए रमन: दो साथियों के साथ नहाने गए थे, यमुना नदी में डूबने से हुई मौत

Spread the love
  • Related Posts

    दिल्ली लक्ष्मी योजना: रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को मिला उपहार, cm रेखा ने सौंपा 2500 रुपये का लाभार्थी पत्र

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली की महिलाओं के लिए विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा द्वारा घोषित दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत लाभ मिलने का इंतजार खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 26…


    Spread the love

    बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का प्रकोप,दिल्ली में 2308 मरीज, नोएडा में 24 घंटे में बढ़े आठ गुना केस,अस्पताल अलर्ट मोड पर

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली-एनसीआर में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। दिल्ली में बीमारी के मामले बढ़कर 2,308 व इन्फ्लुएंजा ए+बी के 3,000 हो गए हैं। वहीं, गौतमबुद्ध नगर जिले में मंगलवार…


    Spread the love