देहरादून- BJP महिला मोर्चा की आक्रोश मशाल यात्रा: सड़कों पर उतरी मातृशक्ति ने भरी हुंकार, सीएम भी पहुंचे

Spread the love

देहरादून में भाजपा महिला मोर्चा की महिला आक्रोश मशाल यात्रा में गांधी पार्क में बड़ी संख्या में महिलाएं एकजुट हुई। इस दौरान सीएम धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मंत्री रेखा आर्या समेत कई नेता पहुंचे।

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सभी योजनाएं महिला शक्ति को ध्यान में रखकर शुरू की। इस बार 16 अप्रैल को संसद का विशेष सत्र बुलाया गया। मंशा थी कि 2029 तक ये महिला आरक्षण लागू हो जायेगा लेकिन आप देख रहे होंगे कि इन विपक्षी दलों ने इसमें बाधा बनने का काम किया। जो दिन देश में स्वर्णिम हो सकता था, इन्होंने नहीं होने दिया।

इन्हें हमेशा से डर रहा है कि मातृशक्ति आगे आएगी तो उनका प्रभुत्व खत्म हो जाएगा। कांग्रेस पार्टी के युवराज की भाव भंगिमा वैसी थी जैसी दुर्योधन की थी द्रौपदी का चीर हरण करते समय।

आज विधानसभा में भी जैसे कांग्रेस ने संसद में विधेयक गिरा दिया, वैसे ही आज अपना रुख दिखाया। यहां भी विरोध कर रहे। पता ही नहीं कि देश संविधान के आधार पर चलता है। जब उत्तराखंड का राज्य आंदोलन चल रहा था उस समय हमारी माता बहनों के साथ समाजवादी पार्टी की सरकार ने कैसा व्यवहार किया।

मैं अपनी बहनों का हौसला बढ़ाने के लिए यहां आया हूँ। आपको संकल्प लेना होगा कि हम जब तक इस कांग्रेस और इसकी सहयोगी पार्टी को जवाब नहीं दे देंगे, चुप नहीं बैठेंगे। इनकी अफवाहों, संदेह के वातावरण के ये बादल छंटने चाहिए। ये कोहरा हटना चाहिए।

 

और पढ़े  हल्द्वानी / बेलबाबा- बाघ के युवक को उठा ले जाने की खबर पर बेलबाबा से लगे जंगल पहुंचे ग्रामीण, और फिर उड़े होश

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि मुझे कहते हुए दुख है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस कुशलता के साथ इस अधिनियम को सदन में रखा था, कांग्रेस और पूरे विपक्ष ने इसे पास नहीं होने दिया। हम 2029 में महिलाओं को आरक्षण देना चाहते थे, इसलिए सदन में ये संशोधन लाए।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि कांग्रेस, सपा समेत सभी विपक्षी दलों ने ये बिल गिराने के बाद मेज थपथपाकर कुटिल मुस्कान दिखाई। आजनये आक्रोश यात्रा महिलाओं की सड़कों पर उतरी है। वो समय जल्द आएगा जब हम महिलाएं इस विपक्षी दलों को विधानसभा या संसद में नहीं पहुंचने देंगे


Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून: अगले कुछ दिन बदला रहेगा मौसम का मिजाज, आज दून समेत 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत टिहरी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर…


    Spread the love

    चमोली: गौचर के पास कमेड़ा में 20 मी. धंसा बदरीनाथ हाईवे, करोड़ों की लागत से किया गया था ट्रीटमेंट

    Spread the love

    Spread the loveकरोड़ों की लागत से कमेड़ा में किया गया ट्रीटमेंट फिर से भूधंसाव की चपेट में आ गया है। हाईवे के एक छोर से करीब बीस मीटर तक भूधंसाव…


    Spread the love