मध्यप्रदेश- धार हादसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 16 पहुंचा,पीएम ने जताया दुख, PMNRF से मिलेगा मुआवजा

Spread the love

धार के तिरला बायपास पर बुधवार रात एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें देर रात तक 12 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है थी। वहीं, गुरुवार सुबह मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह दर्दनाक दुर्घटना चिकलिया स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास हुई, जब मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन में क्षमता से अधिक करीब 40 से 45 मजदूर सवार थे। वाहन के पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी।

 

इस भीषण हादसे में मृतकों में बच्चों के भी शामिल होने की खबर है, जिससे घटना और भी दुखद हो गई है। घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कई की हालत नाजुक बनी हुई है। प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य जारी है।

मृतकों के नाम

क्रमांक नाम आयु/लिंग जाति गांव
1 तनु 9 वर्ष भील नयापुर
2 अंगूरी 35 वर्ष / महिला भील सेमलीपुरा
3 मीना 45 वर्ष / महिला भील पटेलिया / रामपुर
4 सुमीत 14 वर्ष भील नयापुर
5 किरण 9 वर्ष भील सेमलीपुरा
6 भुरी 35 वर्ष / महिला भील सेमलीपुरा
7 रंजना 25 वर्ष / महिला भील सेमलीपुरा
8 आयुष 14 वर्ष भील नयापुर
9 गोकुल 15 वर्ष / भील नयापुर
10 सुनीता 42 वर्ष / महिला भील नयापुर

अज्ञात

क्रमांक विवरण आयु/लिंग
1 अज्ञात 25 वर्ष / महिला
2 अज्ञात 14 वर्ष / महिला
और पढ़े  बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर एफआईआर, कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज हुआ मामला

क्या बोले डॉक्टर?
डॉक्टर छत्रपाल सिंह चौहान ने बताया कि तिरला के पास एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें कई लोग सवार थे। करीब 35 घायलों को अस्पताल लाया गया, जिनमें से 10 से 12 लोगों की मौत हो चुकी है। कई मृतकों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि कई शव अस्पताल पहुंचे हैं, जिनके परिजन अभी पहुंच रहे हैं। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद ICU और वार्ड में भर्ती किया गया है, जबकि कुछ गंभीर मरीजों को रेफर किया जा रहा है। घायलों में लगभग 8 से 10 बच्चे भी शामिल हैं। इनमें से 1 से 2 बच्चों की मौत हो गई है, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है।

क्या बोले कलेक्टर?
कलेक्टर अभिषेक चौधरी ने बताया कि सिरला के पास पिकअप वाहन से एक हादसा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुँची और सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कुछ मरीजों को बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है, जबकि अन्य का उपचार यहीं जारी है। मौके पर प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम मौजूद है और सभी घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज मिले, इसके लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। साथ ही 108 एंबुलेंस सेवाओं को भी सक्रिय किया गया है। इंदौर जिला प्रशासन, वहां के CMHO और स्वास्थ्य टीम से समन्वय स्थापित कर लिया गया है। जरूरत पड़ने पर मरीजों को इंदौर के सरकारी और निजी अस्पतालों में रेफर किया जाएगा।

और पढ़े  Attack- चार राज्यों में फैलाई जा रही थीं स्लीपर सेल की जड़ें, सेकंड हेड कमांडर सहित तीन गिरफ्तार

प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जताया दुख
वहीं धार जिला प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने घटना पर दुख जताते हुए बताया कि मृतकों को 2-2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि व घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी और समुचित इलाज करने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए है।

सीएम मोहन यादव ने जताया दुख
धार जिले में इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित चिकलिया फाटा के पास हुआ सड़क हादसा हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं प्रभावित परिजनों के साथ हैं। मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। इंदौर संभागायुक्त और आईजी को उपचार व्यवस्था के लिए धार जाने के निर्देश दिए हैं। सभी घायलों का उपचार नि:शुल्क किया जाएगा। ईश्वर दिवंगतों को शांति व शोकाकुल परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना है।


Spread the love
  • Related Posts

    बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर एफआईआर, कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज हुआ मामला

    Spread the love

    Spread the loveमध्यप्रदेश के आगर मालवा पुलिस की कार्रवाई पर राजस्थान के झालावाड़ जिले की चौमहला कोर्ट ने दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया…


    Spread the love

    Attack- चार राज्यों में फैलाई जा रही थीं स्लीपर सेल की जड़ें, सेकंड हेड कमांडर सहित तीन गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी भोपाल की शांत फिजा में एक बार फिर आतंकी गतिविधियों में लिप्त कट्टरपंथी के गिरफ्तार किए जाने के बाद आतंकी गतिविधियो के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा…


    Spread the love