देहरादून- देर रात तक छलक रहे थे जाम: बार बंद कराने पहुंची पुलिस तो सामने आ गए आईजी, डंडा लेकर खुद पहुंचे कप्तान

राजधानी में बार संचालकों की मनमानी रुकने का नाम नहीं ले रही। कुछ बार ऐसे भी हैं जिनके ऊपर कुछ आला अफसरों का वरद हस्त है। ऐसा ही एक वाकया शनिवार रात रोमियो लेन बार में देखने को मिला। यहां रात 12:30 बजे तक बार में जाम छलक रहे थे, तेज संगीत बज रहा था।

एसपी सिटी प्रमोद कुमार फोर्स के साथ बार पहुंचे तो एकाएक आईजी साहब उनके सामने आ गए। अपना रौब दिखाते हुए उन्होंने एसपी सिटी को वहां से जाने के लिए कह दिया। मामला अगले पल कप्तान प्रमेंद्र सिंह डोबाल के पास पहुंचा तो वह खुद लावलश्कर लेकर बार पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने करीब एक बजे बार बंद कराया।

गत 30 मार्च ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की हत्या कर दी गई थी। यह घटना भी बार-पब की इसी मनमानी का नतीजा थी। आरोपी मसूरी रोड स्थित जेनजी बार में सुबह छह बजे शराब पीकर निकले थे। इस पर पुलिस प्रशासन ने सख्ती दिखाई और सभी बार को रात 11 बजे तक की समय सीमा का पालन करने की चेतावनी दी गई।


 

यही नहीं पुलिस ने कई बार और रेस्टोरेंट के सीसीटीवी कैमरों की निगरानी भी अपने हाथ में ले ली। सीसीटीवी पर ही करीब 12:30 बजे रोमियो लेन के बाहर भीड़भाड़ का नजारा दिखा था। इस पर एसपी सिटी प्रमोद कुमार कई थानों की फोर्स लेकर बार बंद कराने पहुंच गए।

अगला पल उनके लिए भी चौंकाने वाला था। सामने आईजी साहब निकलकर आए जो खुद अपने दोस्तों के साथ वहां पार्टी कर रहे थे। एसपी सिटी ने बार खाली कराना चाहा तो आईजी ने उन्हें रौब दिखाया और फोर्स के साथ वहां से जाने के लिए है।

और पढ़े  देहरादून: फर्जी मालिक खड़ा किया, उपहार में जमीन देकर ठगे 97 लाख, तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

आईजी साहब के इस दखल की जानकारी एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल को मिली तो उनके गुस्से का ठिकाना न रहा। वह खुद बार पहुंचे और हाथ में डंडा थाम लिया। सारे स्टाफ को भूतल पर ले आए और भविष्य के लिए चेतावनी दी। तब तक आईजी वहां से जा चुके थे। बार की यह घटना वहां के सीसीटीवी कैमरों में कैद है।

  • Related Posts

    देहरादून रेलवे स्टेशन: ट्रेनों में सघन जांच, भोजन की गुणवत्ता परखी, धूम्रपान करने वाले यात्रियों पर जुर्माना

    रेलवे ने देहरादून आने वाली सभी ट्रेनों में सुबह से शाम सात बजे तक सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान भोजनयान, लघु भोजनयान और स्टेशनों पर उपलब्ध खाद्य पदार्थों की…

    उत्तराखंड: पूरा होगा जरूरतमंदों के अपने आशियाने का सपना, PM आवास के तहत 1647 आवासों को मिली मंजूरी

    उत्तराखंड में निर्बल आय वर्ग के 1647 और जरूरतमंदों के अपने आशियानों का सपना जल्द पूरा होगा। पीएम आवास 2.0 (शहरी) के तहत उत्तराखंड को 1647 नए आवासों की सौगात…