देहरादून- भारत-नेपाल सीमा पर बनेगा आधुनिक लैंड पोर्ट, 500 करोड़ की स्वीकृति,सुगम होगा व्यापार

Spread the love

मुख्यमंत्री धामी ने कहा भारत-नेपाल सीमा पर चंपावत जिले के बनबसा में आधुनिक लैंड पोर्ट का निर्माण किया जाएगा। इसके बनने से एक छत के नीचे सीमा सुरक्षा व व्यापार की सुविधा मिलेगी। सोमवार को मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड निवास में सीमावर्ती क्षेत्रों में व्यापार व आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण के अध्यक्ष जयंत सिंह व अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने लैंड पोर्ट परियोजना की प्रगति की जानकारी ली। इस परियोजना को एशियन हाईवे से जोड़कर अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।

सीएम ने भारत-नेपाल सीमा पर स्थित पिथौरागढ़ जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों धारचूला व झूलाघाट में सीमा व्यापार, आवागमन व आधारभूत ढांचे पर विस्तृत चर्चा की। सीएम ने कहा, विकास कार्यों को स्थानीय आवश्यकताओं व जनहितों को प्राथमिकता देते हुए आगे बढ़ाया जाए, जिससे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा व क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्राप्त होगी।

 

इससे सीमावर्ती क्षेत्रों के उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध हो सकेगा। साथ ही स्थानीय अर्थव्यवस्था और अधिक मजबूत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण के अधिकारियों को सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थानीय निवासियों की सुविधा के लिए चल रहे कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।

लैंड पोर्ट परियोजना के लिए केंद्र सरकार से पहले चरण में 500 करोड़ स्वीकृत हो चुके हैं। लैंड पोर्ट में यात्रियों, सामान की आवाजाही, कस्टम की जांच, सुरक्षा के लिए एकीकृत सुविधा मिलेगी। इससे व्यापार करने में सुगमता के साथ ही सीमा की सुरक्षा को मजबूती मिलेगी।

और पढ़े  2026 मानसून- भीषण गर्मी के बीच राहत भरी खबर, इस दिन उत्तराखंड पहुंच सकता है मानसून

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- कैबिनेट बैठक में आए 12 प्रस्ताव, पूर्ण साक्षर राज्य घोषित, उपनल कर्मियों से जुड़ा बड़ा फैसला

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में 12 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी…


    Spread the love

    देहरादून- सुभाषनगर चौक पर दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूटी सवार व्यक्ति को ट्रक ने कुचला, घटनास्थल पर ही मौत

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून क्लेमनटाउन थाना क्षेत्र के सुभाषनगर चौक पर बृहस्पतिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद…


    Spread the love