दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइकों में मारी टक्कर, 4 की मौत, कार चालक समेत दो घायल

त्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में दर्दनाक हादसा हुआ है। लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। फरधान थाना क्षेत्र के लखनापुर चौराहे के पास तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी।

 

भीषण हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कार चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने फरधान थाना पुलिस को कई बार फोन किया, लेकिन समय पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

आरोप है कि न तो कॉल रिसीव हुआ और न ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। बाद में नीमगांव थाना क्षेत्र की पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

डॉक्टरों ने घायलों की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। वहां से दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। घायलों में कार चालक भानु प्रताप उर्फ शालू सिंह पुत्र राजकुमार सिंह निवासी बेहजम व गुंजन पुत्र कमलेश दीक्षित निवासी गाजीपुर मितौली शामिल हैं।

वहीं, मृतकों में हितेश शुक्ला पुत्र कमल किशोर 42 वर्ष निवासी सोनौरा थाना नीमगांव, हरिकिशन पुत्र विनोद कुमार 40 वर्ष निवासी सोनौरा थाना नीमगांव, अनुज कुमार पुत्र विजय कुमार 35 वर्ष निवासी बसारा थाना नीमगांव व आदर्श कुमार पुत्र राम सहोदर 28 वर्ष  निवासी बसारा थाना नीमगांव शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि सभी लोग फरधान थाना क्षेत्र के कैमासुर गांव में एक बरात से लौटकर अपने गांव बसरा जा रहे थे, तभी लखनापुर चौराहे के पास यह हादसा हो गया। कार ने दो बाइक को टक्कर मारी। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोगों की मौत हो गई।
और पढ़े  UP मौसम: मानसून ने बदली चाल, भारी बारिश पर लगा ब्रेक, अब गर्मी और उमस करेगी परेशान, जानें अगले 7 दिन का हाल
  • Related Posts

    अंकित हत्याकांड: पूरे गिरोह में कौन-कौन शामिल? सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, पंचायत में हर पहलू पर चर्चा

    हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर बृहस्पतिवार को बंतीखेड़ा गांव में बुलाई पंचायत में लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया, लेकिन साथ ही कहा कि पुलिस हत्याकांड…

    यूपी: अशोक सिद्धार्थ के चलते खत्म हुआ आकाश आनंद का सियासी सफर, दो बड़े नेता जयचंद की भूमिका में

    बसपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से संन्यास की घोषणा की है। उन्होंने अपने खिलाफ हुई साजिश में कुछ पार्टी पदाधिकारियों की भूमिका का जिक्र किया। सूत्रों…