UP दौरे पर PM का वाराणसी आगमन,सभा स्थल पर जुटने लगी भीड़, काशीवासियों को मिलेगी 163 परियोजनाओं की सौगात

पीएम मोदी मंगलवार की दोपहर दो दिवयीय दौरे पर काशी पहुंचे। बाबतपुर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद पीएम मोदी बरेका के लिए रवाना हुए। पीएम बरेका में आयोजित जन आक्रोश महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

 

बरेका गेस्ट हाउस पहुंचे पीएम मोदी

पीएम मोदी हेलिकॉप्टर से बरेका स्थित हेलीपैड पर पहुंचे। यहां से वे गेस्ट हाउस पहुंचे। करीब पांच बजे वे सम्मेलन में भाग लेने के लिए बरेका में आयोजित सभा स्थल पर पहुंचेंगे।

 

जनसभा स्थल पर पहुंचने लगीं महिलाएं

बरेका मैदान में आयोजित जनसभा में महिला शक्ति की झलक दिखेगी, जहां मंच पर 44 महिलाएं मौजूद रहेंगी और करीब 25 हजार महिलाओं के जुटने की उम्मीद की गई है। काशी में ये महिलाओं का अब तक का सबसे बड़ा जुटान होगा। इस सम्मेलन की कमान महिलाएं संभाल रही हैं। यहां तक कि सुरक्षा व्यवस्था में भी महिला पुलिसकर्मी तैनात हैं।

 

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष व सीएम ने किए बाबा के दर्शन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन व सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ही अन्य मंत्रियों ने बाबा विश्वनाथ धाम पहुंचकर दर्शन- पूजन किए।

 

 

बरेका हेलीपैड पर पहुंचे पीएम मोदी

पीएम नरेन्द्र मोदी बाबतपुर एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर के जरिये बरेका पहुचे। पीएम विश्राम के बाद करीब पांच बजे सभा स्थल पहुंचेंगे। यहां से देश भर की महिलाओं को संबोधित करेंगे।

काशी पहुंचे पीएम मोदी

पीएम मोदी काशी दौरे पर पहुंच गए हैं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य मंत्रियों ने पीएम का एयरपोर्ट पर स्वागत किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी उपस्थित रहे। स्वागत के बाद पीएम मोदी हेलिकॉप्टर से बरेका के लिए रवाना हुए।

और पढ़े  UP- 38 अधिकारियों के तबादले, लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बने अनुज सिंह, प्रथमेश कुमार सीतापुर के DM
  • Related Posts

    बरेली: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक आज शहर में, भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित, देखें रूट डायवर्जन प्लान

    उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के दौरे के चलते बरेली में बुधवार को भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को डायवर्जन प्लान जारी कर दिया…

    अयोध्या- शुभ मुहूर्त से पहले ही शुरू हुई अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा, रामभक्तों का उमड़ा जनसैलाब

           धर्मनगरी अयोध्या में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। 14 कोसी परिक्रमा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। शुभ मुहूर्त से…