प्रधानमंत्री 29 अप्रैल हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेगे

Spread the love

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अप्रैल को जनपद हरदोई से बहुप्रतीक्षित गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। करीब 594 किलोमीटर लंबा एक्सेस-कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे लगभग ₹36,230 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। यह परियोजना मेरठ से प्रयागराज तक 12 जिलों को जोड़ती है, जिससे दोनों शहरों के बीच यात्रा समय 10–12 घंटे से घटकर लगभग 6 घंटे रह जाएगा।
एक्सप्रेसवे की प्रमुख विशेषताओं में शाहजहांपुर में निर्मित 3.5 किलोमीटर लंबी आपातकालीन लैंडिंग स्ट्रिप शामिल है, जिसका उपयोग नागरिक और रक्षा दोनों उद्देश्यों के लिए किया जा सकेगा।
यह परियोजना प्रदेश के आर्थिक विकास को नई गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स हब विकसित किए जाने की योजना है, जिससे निवेश को बढ़ावा मिलेगा। बेहतर कनेक्टिविटी से किसानों को अपने उत्पाद बाजार तक पहुंचाने में सुविधा होगी, वहीं पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
गंगा एक्सप्रेसवे, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे सहित अन्य प्रमुख सड़क नेटवर्क से भी जुड़कर उत्तर प्रदेश में हाई-स्पीड कनेक्टिविटी का मजबूत जाल तैयार करेगा। इन पहलों का उद्देश्य लॉजिस्टिक्स को अधिक कुशल बनाना, निवेश आकर्षित करना और राज्य में संतुलित क्षेत्रीय विकास को प्रोत्साहित करना है।यह एक्सप्रेसवे 12 जिलों—मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज—को जोड़ने वाला नया औद्योगिक विकास नेटवर्क है। इससे क्षेत्र में कनेक्टिविटी बेहतर होगी और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही यात्रा का समय भी घट जाएगा । हरदोई के पड़ोसी
जनपद शाहजहांपुर में अधिकारियों ने मीटिंग कर
लाभार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर प्लानिंग की जिलाधिकारी डी पी सिंह ने विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होकर कार्यक्रम में शामिल होने वाले लाभार्थियों की संख्या और व्यवस्थाओं संबंध में विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण की जाएं, ताकि कार्यक्रम में जाने वाले लाभार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। आवागमन के लिए ससमय बसे अपने निर्धारित स्थान पर पहुंचे। जाने वाले लाभार्थियों की सूची फोन नंबर के साथ बनाई जाए।जिलाधिकारी ने आने जाने के लिए परिवहन व्यवस्था की सुविधा सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि सभी बसें उनतीस अप्रैल को सुबह पर रवाना की जाएं। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
इसके साथ ही शाहजहांपुर में
प्रधान नरेंद्र मोदी के द्वारा किए जाने वाले गंगा एक्सप्रेस वे उद्घाटन कार्यक्रम का सजीव
प्रसारण भी देखा जाएगा ।

और पढ़े  UP Board 10th-12th Result- 10वीं में कशिश और 12वीं में शिखा ने किया टॉप, देखें टॉपर की लिस्ट

Spread the love
  • Related Posts

    पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार बस पलटी, 30 से अधिक यात्री घायल, लुधियाना से आजमगढ़ जा रही लग्जरी बस

    Spread the love

    Spread the love   पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। धनपतगंज थाना क्षेत्र के चतुरी का पुरवा के पास किलोमीटर संख्या 108 पर लुधियाना से…


    Spread the love

    लगातार तीसरे दिन बांदा सबसे गर्म, दोपहर 12 से 4 बजे तक काम नहीं करेंगे मजदूर,यूपी में आज से राहत के आसार

    Spread the love

    Spread the love   देशभर में गर्मी लगातार तेज होती जा रही है और कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। 47.6 डिग्री सेल्सियस तापमान…


    Spread the love