टिहरी- शादी की पहली सालगिरह पर बुझ गई जिंदगी- संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Spread the love

नसाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सांकरी गांव से एक दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां 22 वर्षीय विवाहिता पूनम देवी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर पर मिला। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। सबसे दुखद बात यह है कि जिस दिन पूनम की पहली शादी की सालगिरह थी, उसी दिन उसकी मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात पूनम की तबीयत बिगड़ने की बात कहकर उसके पति और ससुर उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में पीएचसी पिलखी की प्रभारी डॉ. उषा भट्ट द्वारा रात करीब 12 बजे पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। साथ ही परिजनों को हिरासत में ले लिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पूनम के मायके पक्ष में कोहराम मच गया। देर रात ही परिजन अस्पताल पहुंचे और पिलखी में हंगामा किया। रविवार सुबह बेलेश्वर अस्पताल में भी परिजनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मृतका के पिता शिव सिंह बिष्ट ने इस घटना को जघन्य अपराध बताते हुए आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि पूनम 21 अप्रैल को मायके आई थी और 25 अप्रैल को ससुराल गई थी, लेकिन उसी रात उन्हें फोन कर केवल तबीयत खराब होने की बात कही गई, जबकि बेटी की पहले ही मौत हो चुकी थी।

मृतका के अन्य परिजनों ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं। धनपाल सिंह ने कहा कि पूनम को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जाता था और उसकी हत्या की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि शव को एम्बुलेंस के बजाय कार की डिग्गी में लाया गया, जो पूरे मामले को और संदिग्ध बनाता है। परिजनों ने शव पर चोट के निशान होने का भी दावा किया है और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा, यहां तक कि फांसी की मांग की है। 

और पढ़े  किशोरी से दुष्कर्म- रामनगर में नाबालिग से दुष्कर्म...15 साल की किशोरी गर्भवती,आरोपी हरीश सिंह को हुई जेल

वहीं, खेम सिंह ने आरोप लगाया कि पूनम के पति, ससुर, सास और अन्य परिजनों ने मिलकर उसकी हत्या की है। उन्होंने यह भी कहा कि ससुर का राजनीतिक प्रभाव होने के कारण गांव में इस घटना को छिपाने की कोशिश की गई और पुलिस को भी समय पर सूचना नहीं दी गई।

मामले में थानाध्यक्ष अजय कुमार जाटव ने बताया कि मृतका पूनम देवी के पिता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बोराड़ी भेजा गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस ने मृतका के ससुर कुंवर सिंह को हिरासत में ले लिया है, जबकि पति गौरव को अंतिम संस्कार के बाद हिरासत में लिया जाएगा।


Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून: अगले कुछ दिन बदला रहेगा मौसम का मिजाज, आज दून समेत 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत टिहरी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर…


    Spread the love

    चमोली: गौचर के पास कमेड़ा में 20 मी. धंसा बदरीनाथ हाईवे, करोड़ों की लागत से किया गया था ट्रीटमेंट

    Spread the love

    Spread the loveकरोड़ों की लागत से कमेड़ा में किया गया ट्रीटमेंट फिर से भूधंसाव की चपेट में आ गया है। हाईवे के एक छोर से करीब बीस मीटर तक भूधंसाव…


    Spread the love