बदरीनाथ धाम- जरूरी खबर:  यात्रा से पहले स्कैन करें क्यूआर कोड, 13 भाषाओं में पाएं पूरी स्वास्थ्य जानकारी

दरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एक सराहनीय पहल शुरू की है। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह क्यूआर कोड के साइन बोर्ड लगाए गए हैं, जिन्हें स्कैन करके यात्री उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जाने से पहले स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी और सलाह प्राप्त कर सकते हैं।

 

खास बात यह है कि यह जानकारी 13 विभिन्न भाषाओं में उपलब्ध कराई गई है, जिससे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को समझने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। इसके अलावा क्यूआर कोड में बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब तक पहुंचने का नक्शा भी दिया गया है, जिससे यात्रियों को मार्गदर्शन में आसानी होगी।

स्वास्थ्य विभाग ने आपात स्थिति से निपटने के लिए भी विशेष व्यवस्था की है। क्यूआर कोड स्कैन करने पर यात्रियों को स्वास्थ्य विभाग के महत्वपूर्ण अधिकारियों और डॉक्टरों के मोबाइल नंबर भी मिलेंगे, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत सलाह ली जा सके।
 

यात्रा मार्ग पर चिकित्सा सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न स्थानों पर मेडिकल रिलीफ पोस्ट (एमआरपी) भी स्थापित किए गए हैं। गौचर से लेकर बदरीनाथ धाम तक छह स्थानों गौचर, लंगासू, मंडल, गडोरा, हनुमानचट्टी और बदरीनाथ में ये पोस्ट बनाए गए हैं।

इसके अलावा हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर गोविंदघाट और भ्यूंडार में भी एमआरपी की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक एमआरपी में एक फार्मेसिस्ट, एक स्टाफ नर्स और एक वार्ड बॉय की तैनाती की गई है, ताकि यात्रियों को तत्काल प्राथमिक चिकित्सा सुविधा मिल सके।

और पढ़े  देहरादून: राज्यपाल से मिले देवप्रयाग के मेधावी छात्र-छात्राएं, भारत दर्शन यात्रा के लिए दी शुभकामनाएं

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता ने बताया कि यात्रा मार्ग पर लगाए गए साइन बोर्ड पर क्यूआर कोड के जरिये स्वास्थ्य संबंधी हर जरूरी जानकारी उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले इन क्यूआर कोड को स्कैन कर आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करें। इससे न केवल उनकी यात्रा सुरक्षित होगी, बल्कि किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से बचाव भी संभव हो सकेगा।

  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…