बंगाल के DGP सिद्ध नाथ का कार्यकाल छह महीने बढ़ा,गृह मंत्री बोले- केंद्रीय बल चुनाव बाद सात दिन और रुकेंगे

केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और महानिरीक्षक (आईजीपी) सिद्ध नाथ गुप्ता की सेवा को उनकी तय सेवानिवृत्ति तारीख 30 अप्रैल के बाद छह महीने के लिए बढ़ा दिया है। सोमवार को जारी एक आदेश में यह जानकारी दी गई।

 

बंगाल के DGP सिद्ध नाथ का कार्यकाल छह महीने बढ़ा,गृह मंत्री बोले- केंद्रीय बल चुनाव बाद सात दिन और रुकेंगे

 

 

 

सिद्ध नाथ गुप्ता कौन हैं?

  • सिद्ध नाथ गुप्ता भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 1992 बैच के अधिकारी हैं।
  • उन्हें चुनाव आयोग ने 16 मार्च को राज्य का डीजी और आईजीपी नियुक्त किया था।
  • यह नियुक्ति मौजूदा अधिकारी पीयूष पांडे को हटाने के एक दिन बाद की गई थी।
  • सिद्ध नाथ गुप्ता 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त होने वाले थे।

सरकारी आदेश में क्या कहा गया?
चुनाव आयोग ने कहा था कि अधिकारियों को हटाने का फैसला राज्य में चुनाव तैयारियों की समीक्षा के बाद लिया गया था। सोमवार को जारी आदेश में कहा गया कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने गृह मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत सार्वजनिक हित में नियमों में ढील देकर सिद्ध नाथ गुप्ता की सेवा 30 अप्रैल 2026 के बाद छह महीने के लिए बढ़ाई गई है।

 

 

चुनाव के बाद एक हफ्ते तक रहेगी केंद्रीय बलों की तैनाती: अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव संपन्न होने के बाद भी राज्य में केंद्रीय बलों की तैनाती कम से कम सात दिनों तक जारी रहेगी, चाहे भाजपा सत्ता में आए या नहीं। उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि लोग बिना किसी डर और दबाव के मतदान करें। शाह ने भरोसा दिलाया कि केंद्रीय बल चुनाव प्रक्रिया के दौरान और उसके बाद भी कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौजूद रहेंगे।

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान और मतगणना कब होगी?
राज्य में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को हो चुका है। दूसरे और अंतिम चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा। मतगणना चार मई को की जाएगी।

और पढ़े  नॉर्वे पर भड़के हैं ट्रंप: बोले-आठ बार युद्ध रोकने के लिए मिलना चाहिए था नोबेल,भारत-पाकिस्तान पर किया ये दावा
  • Related Posts

    PM मोदी का तमिलनाडु दौरा: राज्य को 13 हजार करोड़ की परियोजना की देंगे सौगात, कहां-कहां जाएंगे प्रधानमंत्री?

    प्रधानमंत्री मोदी रविवार को चेन्नई के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पीएम 13,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की विकास परियोजना लॉन्च करेंगे। इसमें नया मेट्रो कॉरिडोर, हाईवे में सुधार और…

    तरंग शक्ति-2026 अभ्यास: जोधपुर एयरबेस पर गरजे लड़ाकू विमान, राजनाथ सिंह ने देखा भारतीय वायुसेना का दम

    केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को राजस्थान के जोधपुर स्थित वायुसेना स्टेशन पहुंचे और बहुराष्ट्रीय वायु अभ्यास ‘तरंग शक्ति-2026’ के मुख्य कार्यक्रम में शामिल हुए। एयरबेस पहुंचने पर भारतीय…