प्रयागराज हाईवे पर सड़क हादसा,हादसे में 2 युवकों की मौत..

Spread the love

जनपद के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में अयोध्या प्रयागराज हाईवे पर सड़क हादसा हुआ हैं।इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है।यह हादसा गुरुवार को सुबह 7:30 बजे प्रयागराज हाईवे पर हुआ। इसमें एक्सयूवी व स्विफ्ट डिजायर में भीषण टक्कर में डिजायर सवार दो युवकों की मौत हो गई जबकि दूसरे वाहन में सवार एक महिला व एक पुरुष दोनों गंभीर रूप से घायल है। दुर्घटना में मरने वाले युवकों में एक प्रतापगढ़ जिले का रहने वाला है।जबकि दूसरा फैजाबाद का निवासी है।दरसअल यह हादसा कोतवाली बीकापुर के क्षेत्र के चौरे पुलिस चौकी अंतर्गत मंगारी के पास का है जहाँ सड़क दुर्घटना में स्विफ्ट डिजायर वाहन पर सवार हसीब अहमद 65 वर्ष पुत्र हबीब अहमद निवासी आजाद नगर कोतवाली प्रतापगढ़ तथा महताब आलम उर्फ अरमान 30 वर्ष निवासी नियावा कोतवाली नगर अयोध्या की मौत हुई है।दूसरे वाहन पर सवार अपर्णा सिंह 35 वर्ष पत्नी आनंद सिंह व आनंद सिंह पुत्र विनय कुमार निवासी जलालपुर अंबेडकर नगर से घायल हो गए। इसमें अपर्णा की हालत गंभीर बताई जा रही है.इस हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और चौरे पुलिस चौकी के लोग घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों और घायल महिला को बीकापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एंबुलेंस के माध्यम से पहुंचाया गया जहां चिकित्सक ने दोनों लोगों को मृत घोषित कर दिया और घायल महिला का प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।पुलिस क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र भूषण तिवारी के मुताबिक बीकापुर कोतवाली को एक सूचना मिली कि अयोध्या प्रयागराज हाईवे पर मंगारी ग्राम के पास हुए सुबह करीब 7:30 बजे सड़क दुर्घटना हो गई।जिसमे 2 युवकों की मौके पर मौत हो गईं।कार में सवार महिला को अस्पताल पहुचाया गया।जिन दो युवकों की मौत हो गई थी उनका पंचनामा भरकर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

और पढ़े  शाहजहांपुर- सरकारी भूमि घोटाले में शाहजहांपुर के सहायक अपर नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता गिरफ्तार

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बोले- चढ़ावा चोरी पाप नहीं, महापाप’, कानून के साथ भगवान भी देंगे दंड

    Spread the love

    Spread the loveबागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका संतों और श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। यहां उन्होंने हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास के गुरु…


    Spread the love

    अयोध्या- हनुमानगढ़ी के संतों ने अखिलेश यादव का मनाया जन्मदिन, रामनाम और प्रसाद भेंट कर दिया आशीर्वाद, बोले— 2027 में फिर संभालें प्रदेश की बागडोर

    Spread the love

    Spread the love       समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *