PM Modi IN Dehradun: बोले CM धामी, उत्तराखंड में ऊर्जा व विकास की नई सौगात लेकर आता है पीएम का दौरा

Spread the love

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा उत्तराखंड के लिए ऊर्जा व विकास की नई सौगात लेकर आता है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड देश का श्रेष्ठ राज्य बनने के लिए विकास व विरासत की अवधारणा के अनुरूप प्रत्येक क्षेत्र में काम रहा है। 2022 की तरह देव व वीरभूमि में 2027 में भाजपा की सरकार बनेगी।

 

गढ़ी कैंट स्थित शहीद जसवंत सिंह मैदान में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को नंदा राजजात पर आधारित स्मृति चिह्न भेंट किया। जिसमें मां नंदा की डोली, यात्रा की अगुवाई करते खाड़ू व स्थानीय लोगों का सुंदर चित्रण किया गया है। संबोधन में सीएम धामी ने कहा, देश व उत्तराखंड को 12 हजार करोड़ की लागत से बने एशिया के सबसे लंबे 12 किमी. एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर की सौगात मिली है।

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के रूप में उत्तराखंड की विकास यात्रा को नई गति मिल रही है। उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बाबा साहेब ने सामाजिक सौहार्द एवं समरसता को मजबूत करने के लिए वंचित वर्ग को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया है।
 

सीएम ने कहा, 2014 के बाद भारत ने आधारभूत संरचना, अर्थव्यवस्था, महिला सशक्तिकरण, राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है। केदारनाथ धाम से प्रधानमंत्री ने 21वीं सदी का तीसरा दशक, उत्तराखंड का दशक बताकर सभी का उत्साहवर्धन किया। प्रधानमंत्री ने सीमांत गांव माणा में आकर उसे देश का प्रथम गांव घोषित किया। वैश्विक निवेशक सम्मेलन में वेड इन उत्तराखंड का संदेश दिया।

और पढ़े  2026 मानसून- भीषण गर्मी के बीच राहत भरी खबर, इस दिन उत्तराखंड पहुंच सकता है मानसून

आदि कैलाश की यात्रा कर इस तीर्थ को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाई, राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन से देवभूमि को खेलभूमि के रूप पहचान दिलाई। हर्षिल मुखबा से शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा दिया था। सीएम ने कहा पूरी रफ्तार के साथ भारत आगे बढ़ रहा है, नक्सलवाद, उग्रवाद व आतंकवाद से जीत अर्थव्यवस्था, महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार व नवाचार में भी भारत कीर्तिमान बना रहा है।


Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- कैबिनेट बैठक में आए 12 प्रस्ताव, पूर्ण साक्षर राज्य घोषित, उपनल कर्मियों से जुड़ा बड़ा फैसला

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में 12 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी…


    Spread the love

    देहरादून- सुभाषनगर चौक पर दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूटी सवार व्यक्ति को ट्रक ने कुचला, घटनास्थल पर ही मौत

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून क्लेमनटाउन थाना क्षेत्र के सुभाषनगर चौक पर बृहस्पतिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद…


    Spread the love