2026 चारधाम यात्रा: पंजीकरण का आंकड़ा 20 लाख पार, गंगोत्री-यमुनोत्री में 3 दिन में 20 हजार ने किए दर्शन

Spread the love

 

 

चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा 20 लाख पार हो गया है। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के बाद तीन दिन में 20 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

प्रदेश सरकार ने चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया है। 19 अप्रैल से यात्रा का आगाज हो चुका है। यात्रा करने के लिए पंजीकरण कराने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऑनलाइन के साथ ऑफ लाइन पंजीकरण की सुविधा है। पर्यटन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार छह मार्च से लेकर 21 अप्रैल तक चारधाम यात्रा व हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए 20 लाख से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में कपाट खुलने के बाद से अब तक 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं।

 

इन धामों के लिए अब तक पंजीकरण की संख्या

केदारनाथ धाम-  7.23 लाख
बदरीनाथ धाम-   6.10 लाख
गंगोत्री धाम-       3.61 लाख
यमुनोत्री धाम-     3.51 लाख
हेमकुंड साहिब-   21,867


Spread the love
और पढ़े  फूलों की घाटी- लगातार बारिश से परेशानी, सुरक्षा को देखते हुए फूलों की घाटी में पर्यटकों की आवाजाही बंद
  • Related Posts

    देहरादून: अगले कुछ दिन बदला रहेगा मौसम का मिजाज, आज दून समेत 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत टिहरी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर…


    Spread the love

    चमोली: गौचर के पास कमेड़ा में 20 मी. धंसा बदरीनाथ हाईवे, करोड़ों की लागत से किया गया था ट्रीटमेंट

    Spread the love

    Spread the loveकरोड़ों की लागत से कमेड़ा में किया गया ट्रीटमेंट फिर से भूधंसाव की चपेट में आ गया है। हाईवे के एक छोर से करीब बीस मीटर तक भूधंसाव…


    Spread the love