हरिद्वार: शहजाद बने शंकर, रजिया बनी सावित्री, एक ही परिवार के पांच लोगों ने अपनाया सनातन धर्म, जनेऊ धारण किया

 

र्मनगरी हरिद्वार में एक मुस्लिम परिवार ने स्वेच्छा से सनातन धर्म अपनाया। उत्तर प्रदेश के इस मुस्लिम परिवार के मुखिया मोहम्मद शहजाद अब शंकर बन गए हैं और उनकी पत्नी रजिया से सावित्री। उनके समेत परिवार के पांच सदस्यों ने गंगा स्नान कर जनेऊ पहने। संत समाज की ओर से हिंदू बनने पर परिवार का स्वागत किया गया।

 

पश्चिम उत्तर प्रदेश के निवासी मोहम्मद शहजाद ने मंगलवार को अपने परिवार सहित स्वेच्छा से सनातन धर्म को अंगीकार किया। यह कार्यक्रम चंडीघाट स्थित ब्रह्मकुंड क्षेत्र में संपन्न हुआ। पहले वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूरे परिवार को गंगाजल से स्नान के बाद यज्ञ कर शुद्धि प्रक्रिया संपन्न हुई।

फिर यज्ञोपवीत के बाद नामकरण संस्कार किया गया। जिसमें मोहम्मद शहजाद का नाम शंकर, पत्नी रजिया का नाम सावित्री, ज्येष्ठ पुत्री का नाम रुक्मणी, कनिष्ठ पुत्री का नाम दीक्षा और पुत्र का नाम रुद्र रखा गया। उन्होंने सनातन जीवन मूल्यों को पूरी तरह अपनाने का संकल्प लिया।

 

यह प्रक्रिया गौरी शंकर मंदिर गौशाला परिसर में संत राम विशाल दास महाराज के सान्निध्य, अरुण कृष्ण महाराज के मार्गदर्शन में आचार्य कुलदीप विद्यार्थी व अनुज शास्त्री ने संपन्न कराई। इस मौके पर अखिल भारतीय संत आश्रम परिषद के संरक्षक बाबा हठयोगी, अध्यक्ष स्वामी प्रबोधानंद गिरी, श्रीकृष्ण सनातन सेवा ट्रस्ट के संस्थापक अरुण कृष्ण, आचार्य कुलदीप विद्यार्थी, अनुज शास्त्री, रोहित प्रधान, कुंवर रसिक चौहान, राकेश उत्तराखंडी आदि मौजूद रहे।

और पढ़े  उत्तराखंड: नदियों में खनिज निकासी फिलहाल सीमित,मानसून के बाद खनन राजस्व का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…