एम्स ऋषिकेश पहुंचे उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन- दीक्षांत समारोह में 386 छात्रों को मिली डिग्री, 23 पदकों से नवाजे

म्स के छठवें दीक्षांत समारोह में 386 छात्र-छात्राओं को उपाधियां वितरित की गई। इस दौरान 17 मेधावी छात्र-छात्राओं को कुल 23 पदक भी दिए गए, जिसमें 13 स्वर्ण पदक शामिल हैं। समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर उपराष्ट्रपति मौजूद रहे।

बृहस्पतिवार को एम्स के ऑडिटोरियम में दीक्षांत समारोह का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। समारोह में मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के अलावा विशिष्ट अतिथि के तौर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह, सीएम पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रसायन एवं उर्वरक) अनुप्रिया पटेल, सांसद त्रिवेंद्र रावत, नरेश बंसल, महेंद्र भट्ट आदि मौजूद रहे।

समारोह में एमबीबीएस (बैच 2019 सहित पूर्व बैच के 2 छात्र), बीएससी नर्सिंग (बैच 2021), एमडी/एमएस/एमडीएस (बैच जुलाई 2022 एवं जनवरी 2023), एमएससी नर्सिंग (बैच 2023), एमएससी मेडिकल (बैच 2022), एमपीएच (बैच जनवरी 2024), डीएम/एमसीएच (बैच जुलाई 2022 एवं जनवरी 2023) तथा पीएचडी के विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गई।

इस अवसर पर कुल 23 पदक प्रदान किए गए, जिसमें 13 स्वर्ण, 5 रजत एवं 5 कांस्य पदक शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 21 छात्रों को सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस, 5 छात्रों को सर्टिफिकेट ऑफ अप्रिसिएशन तथा 13 छात्रों को सर्टिफिकेट ऑफ ऑनर भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर एम्स अध्यक्ष प्रो. राजबहादुर, निदेशक प्रो. मीनू सिंह, पीआरओ डॉ. श्रीलॉय मोहंती आदि मौजूद रहे।

 

386 विद्यार्थियों को प्रदान की गई उपाधियां
दीक्षांत समारोह में उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में एमबीबीएस के 100, बीएससी ऑनर्स नर्सिंग के 89, बीएससी एलाइड हेल्थ साइंस के एक, एमडी/एमएस/एमडीएस 2022 बैच के 29, इसी पाठ्यक्रम में 2023 बैच के 67, एमएससी नर्सिंग के 19, एमएससी मेडिकल के दो, मास्टर ऑफ पब्लिक हेल्थ के दो, डीएम/एमसीएच 2022 बैच के 36, इसी पाठ्यक्रम में 2023 बैच के 30 और पीएचडी के कुल 11 छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान की गईं।

और पढ़े  कर्णप्रयाग: चट्टान से फिसलकर अलकनंदा नदी में बहा व्यक्ति, संभावित स्थानों पर तलाश कर रहा बचाव दल

पिछले वर्ष आए थे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा
एम्स का पहला दीक्षांत समारोह 3 नवंबर 2018 को हुआ था, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शिरकत की थी। दूसरा दीक्षांत समारोह 14 मार्च 2020 को आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल हुए। तीसरा दीक्षांत समारोह 13 जुलाई 2023 को आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने 1041 छात्र-छात्राओं को उपाधि बांटी थी। चौथा दीक्षांत समारोह 23 अप्रैल 2024 को आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मौजूद रही। पांचवां दीक्षांत समारोह 15 अप्रैल 2025 को आयोजित हुआ, जिसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।

2012 में हुई थी पहले एमबीबीएस बैच की शुरुआत
ऋषिकेश में एक फरवरी 2004 को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान का शिलान्यास हुआ था। एम्स के मेडिकल कॉलेज में वर्ष 2012 से एमबीबीएस के पहले बैच की शुरुआत हुई थी। वर्तमान में यहां एमबीबीएस की 125 सीटें हैं। यहां नर्सिंग कॉलेज में बीएससी व एमएससी नर्सिंग के पाठ्यक्रम भी संचालित हैं। एम्स में नर्सिंग कॉलेज की स्थापना वर्ष 2013 में हुई थी। संस्थान के दीक्षांत समारोह में एमबीबीएस व नर्सिंग पाठ्यक्रम के साथ ही संस्थान में संचालित होने वाले अन्य पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं को उपाधि वितरित की जाती है।

  • Related Posts

    हरिद्वार: लिव-इन में रह रही युवती को मारी गोली, एम्स ऋषिकेश रेफर, पार्टनर को निशाना बनाने पहुंचे थे हमलावर

    शहर कोतवाली क्षेत्र के मायापुर में शुक्रवार देर रात एक युवक को मारने आए हमलावर ने गोली चला दी। गोली युवक के साथ रह रही युवती के बाजू में जा…

    देहरादून: महिला ने गीत गाकर जताया PM मोदी का आभार, सीएम धामी बोले-हर शब्द में विश्वास, हर सुर में अपनापन

    देहरादून में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने गीत के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया। गीत में महिलाओं ने प्रधानमंत्री के प्रति अपने विश्वास और…