टिहरी- कई घरों में मचा कोहराम: टिहरी हादसे ने छीना इकलौता बेटा और 2 बेटियों के सुहाग, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

चंबा-कोटीकॉलोनी मोटर मार्ग पर हुई वाहन दुर्घटना से कई घरों में मातम पसर गया। दुर्घटना ने घर के इकलौते बेटे के साथ ही दो बेटियों का सुहाग भी छीन लिया। बुजुर्ग संत्तू लाल की अंत्येष्टि में गए सभी लोग आपस में नाते-रिश्तेदार थे। परिवार के आठ लोगों की मौत से गमगीन परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

चकरेड़ा गांव के संत्तू लाल की मौत होने पर परिजन और नाते-रिश्तेदार 23 अप्रैल को उनका दाह संस्कार करने हरिद्वार गए थे। उन्हें क्या पता था कि उनकी यह अंतिम यात्रा होने वाली है। सभी लोग हरिद्वार से अपने गांव लौट रहे थे।

 

इस दौरान चंबा-कोटीकॉलोनी मोटर मार्ग पर नैल गांव के पास दोपहर करीब सवा दो बजे वाहन अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया जिससे वाहन में सवार आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए।

दाह संस्कार में मृतक का बेटा प्रेमलाल के अलावा दामाद आशा लाल निवासी ठेला, चांजी निवासी दामाद विजय लाल और उसका भाई लक्ष्मण की भी मौत हो गई जबकि लोस्तू बडियारगढ़ निवासी दामाद उत्तम कुमार घायल हो गया।

वाहन में पिता आशा लाल और उसका पुत्र अंकित भी सवार था लेकिन आशा लाल की मौत हो गई। उनका बेटा अंकित गंभीर घायल हो गया।

हालांकि जिला अस्पताल पहुंचाए गए घायल को डाॅक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है। जिला पंचायत सदस्य अनुज लाल ने घायलों को उचित उपचार देने की मांग की है।

और पढ़े  मसूरी: 12 साल बाद शरदोत्सव का आगाज, 40 टीमों ने दिखाई लोक संस्कृति की झलक, पांडवाज ने शाम को बनाया यादगार
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…