अराघची की PAK यात्रा के दौरान US से नहीं होगी वार्ता, ईरान के विदेश मंत्रालय ने अटकलों पर लगाया विराम

Spread the love

रान के विदेश मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि विदेश मंत्री अब्बास अराघची के इस्लामाबाद दौरे के दौरान अमेरिका के साथ कोई बातचीत तय नहीं है। मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने बताया कि अराघची के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान के नेताओं से बातचीत के लिए इस्लामाबाद पहुंचा है, जिसका मकसद क्षेत्र में शांति को बढ़ावा देना है।

ईरानी विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?
उन्होंने स्पष्ट किया कि इस दौरे के दौरान ईरान और अमेरिका के बीच कोई आमने-सामने की बैठक नहीं होगी। बघाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, हम आधिकारिक यात्रा पर इस्लामाबाद पहुंचे हैं और अराघची पाकिस्तान के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे, जो क्षेत्र में शांति बहाल करने और अमेरिकी आक्रामकता को खत्म करने के प्रयासों का हिस्सा है।

उन्होंने कहा, ईरान और अमेरिका के बीच किसी बैठक की कोई योजना नहीं है और ईरान अपनी बात पाकिस्तान के जरिये पहुंचाएगा। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची शुक्रवार को इस्लामाबाद पहुंचे। इससे तेहरान और वाशिंगटन के बीच संभावित बातचीत की अटकलें लगनी शुरू हो गई थीं। अपने दौरे के दौरान अराघची पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर से मुलाकात कर सकते हैं। इस यात्रा में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई भी उनके साथ हैं।

 

इस्लामाबाद के बाद अरागची मस्कट और मॉस्को भी जाएंगे। यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान से जुड़ी बातचीत के लिए अपने विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और वरिष्ठ सलाहकार जरेड कुशनर को पाकिस्तान भेजेंगे। इससे बातचीत की नई कोशिशों के संकेत मिल रहे थे। इससे पहले भी व्हाइट हाउस ने कहा था कि अमेरिका ईरान के साथ बातचीत की संभावना तलाश रहा है और इसके लिए पाकिस्तान में चर्चा की जाएगी।

और पढ़े  स्कूल गोलीबारी में 8 की मौत, 15 घायल, वारदात से पहले आरोपी छात्र ने दादा-दादी को भी मारी थी गोली

Spread the love
  • Related Posts

    सूर्य ग्रहण 2026- कल लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें क्या भारत पर होगा इसका असर

    Spread the love

    Spread the love12 अगस्त 2026 साल  का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण बुधवार को होने जा रहा है। यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, जिसका नजारा दुनिया के कुछ चुनिंदा…


    Spread the love

    तमिलनाडु के CM का मंच पर दिखा बदला रूप- बच्चे को गोद लिया, फिर किया सैल्यूट

    Spread the love

    Spread the loveतमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय मंगलवार को एक अलग अंदाज में दिखे। दरअसल, वे चेन्नई के प्रेसिडेंसी कॉलेज में आयोजित राज्य-स्तरीय ‘नशा-मुक्त तमिलनाडु’ कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां वे…


    Spread the love