चारधाम यात्रा: ग्राउंड जीरो पर धामी, केदारनाथ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया, कहा-अनुभवी पायलट होंगे तैनात

मुख्यमंत्री धामी ने बृहस्पतिवार को केदारनाथ यात्रा के मद्देनजर रुद्रप्रयाग से गुप्तकाशी तक सड़क मार्ग से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद गुप्तकाशी में अधिकारियों के साथ तैयारियों पर समीक्षा बैठक की। हेली सेवाओं पर उन्होंने कहा कि सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा और डीजीसीए मानकों के अनुरूप अनुभवी पायलटों की तैनाती की जाएगी।

 

मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को बताया कि यात्रा की तैयारियों से जुड़े सभी कार्य तेजी से चल रहे हैं। निर्माणाधीन कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इस वर्ष यात्रा को बेहतर, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाना प्राथमिकता है। सीएम ने कहा कि बढ़ती भीड़ का प्रबंधन एक चुनौती है, जिसके लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं, पार्किंग और ट्रैफिक प्लान तैयार किए जा रहे हैं। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे बनने से श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी, जिसे ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इस अवसर कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी, केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, जिलाधिकारी विशाल मिश्रा, एसपी नीहारिका तोमर आदि उपस्थित रहे।

 

 

प्लास्टिक मुक्त रहेगी केदारनाथ धाम यात्रा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुप्तकाशी में चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं के लिए जनपदीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। उन्होंने हेलिपैड पर यात्री शेड, भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों के समीप पुलिस चौकियों में आवश्यक सुविधाएं दवा, पेयजल एवं फूड पैकेट उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने यात्रा को प्लास्टिक मुक्त बनाने पर विशेष जोर दिया और ग्रीन यात्रा के उद्देश्य को प्राथमिकता देने की बात कही। सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार से अतिरिक्त एलपीजी सिलिंडरों की आपूर्ति की मांग की गई है जिससे यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने वोकल फॉर लोकल के तहत स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

और पढ़े  राहुल को 'राहुल मियां' कहना इत्तेफाक नहीं: नवीन संकेत, चुनाव में हिंदुत्व के मुद्दे को आगे लेकर चलेगी BJP
  • Related Posts

    श्रीदेव सुमन विवि: 29 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव, 1 अक्तूबर को विश्वविद्यालय छात्र महासंघ निर्वाचन

    श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के परिसर और उससे संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार…

    हल्द्वानी: देवभूमि के साथ कभी अन्याय नहीं होगा…गौरव सेनानी मिलन समारोह में बोले नितिन नवीन

    जिस राज्य की भूमि की सुरक्षा खुद देव करते हो और जहां न्याय के देवता का राज हो उसे भूमि के साथ कभी कोई अन्याय नहीं कर सकता और उत्तराखंड…