कमरे में घुस बंदर ने नवजात को एक घंटे तक कब्जे में रखा, इस तरह बचाई मासूम की जान

Spread the love

मुजफ्फरनगर के चरथावल क्षेत्र में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई, जहां एक बंदर कमरे में घुसकर नवजात बच्ची को करीब एक घंटे तक अपने कब्जे में बैठा रहा। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिवार और आसपास के लोगों के होश उड़ गए। काफी मशक्कत के बाद मोबाइल दिखाकर बंदर को उलझाया गया और बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

घटना जय हिंद इंटर कॉलेज के पीछे की बताई जा रही है। यहां नवजात बच्ची कलसुम कमरे में सो रही थी, तभी अचानक एक बंदर कमरे में घुस गया और बच्ची के पास बैठ गया।

 

रोने की आवाज सुनकर पहुंची दादी
बच्ची के रोने की आवाज सुनकर उसकी दादी कमरे में पहुंची, लेकिन अंदर बंदर को देखकर वह घबरा गई और बाहर आ गई। इसके बाद शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। लोगों ने बंदर को हटाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह बच्ची के पास से हटने को तैयार नहीं था। कभी वह बच्ची को उठाने की कोशिश करता तो कभी उसे चुप कराने जैसा व्यवहार करता दिखा।

मोबाइल से उलझाकर छुड़ाई बच्ची
इस बीच पशु-पक्षी प्रेमी सन्नी चोपड़ा को सूचना दी गई। वह मौके पर पहुंचे और बंदर को हटाने की कोशिश की, लेकिन शुरुआती प्रयास विफल रहे। आखिरकार लोगों ने बंदर का ध्यान भटकाने के लिए उसे मोबाइल फोन दिखाया। मोबाइल देखकर बंदर उसमें उलझ गया और इसी दौरान बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

मजदूरी पर गए थे माता-पिता
बच्ची की मां गुलिस्ता और पिता तहसीन ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने गए थे। उस समय बच्ची कमरे में सो रही थी, जबकि उसकी दादी घर के बाहर बैठी थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। राहत की बात यह रही कि बच्ची पूरी तरह सुरक्षित है और उसे कोई चोट नहीं आई।

Spread the love
और पढ़े  अयोध्या:- पर्यावरण दिवस पर मां शांति सेवा फाउंडेशन ने किया वृक्षारोपण।
  • Related Posts

    होटल में प्रेमी के जीजा को देख प्रेमिका ने छिपने के लिए चुनी ऐसी जगह, कोई सोच भी नहीं सकता

    Spread the love

    Spread the loveआगरा के इरादतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुबारकपुर मोड़ (मुरारी चक्की) के पास स्थित कुर्रा मोड़ पर एक होटल में  महिला के साथ रंगरलिया मना रहे साले को…


    Spread the love

    अयोध्या- श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में दान व्यवस्था को लेकर उठे विवाद पर अयोध्या के एक और महंत की एंट्री,मिले ये संकेत…

    Spread the love

    Spread the love     श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास ने पूरे प्रकरण पर गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा…


    Spread the love