झांसी: बस के छोड़कर चले जाने से नाराज दूल्हे के चाचा ने फंदा लगा दी जान, पेड़ पर लटकी मिली लाश

बरात की बस छोड़कर आगे बढ़ जाने से दूल्हे का चाचा इतना नाराज हो गया कि उसने विवाह घर के पास सोमवार आधी रात के बाद पेड़ के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। मंगलवार सुबह शव को लटका देख बरातियों में चीख पुकार मच गई। पुलिस छानबीन कर रही है।

कानपुर नगर के जूही मोहल्ला निवासी ईश्वर सिंह (57) बिजली मरम्मत का काम करते थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि ईश्वर बेहद गुस्सैल स्वभाव के थे। सभी के साथ सोमवार शाम भतीजे की बरात लेकर निकले थे। मोंठ पहुंचने से पहले बस ढाबे के पास रोकी गई। सभी बराती नीचे उतरकर खाने-पीने लगे। ईश्वर भी नीचे उतर आए। कुछ देर ठहरने के बाद सभी बराती बस में सवार हो गए। इसी दौरान बस सवार कुछ युवकों ने शरारतन बस आगे बढ़वा दी। यह बात ईश्वर को नागवार गुजरी। कुछ दूर जाकर बस रुकवाई गई लेकिन, गुस्से में आए ईश्वर ने उसमें बैठने से मना कर दिया। काफी देर मान-मनौव्वल के बाद वह बस में सवार हुए। देर-रात बस के मोंठ स्थित पीतांबरा विवाह घर पहुंचने के बाद ईश्वर वहां से गायब हो गए। रिश्तेदार शादी में व्यस्त हो गए। सुबह बरातियों ने विवाह घर से करीब 100 मीटर दूर पेड़ से उनका शव गमछे के सहारे लटका देखा। यह देख वहां चीख पुकार मच गई। पुलिस भी जा पहुंची। उसकी मौत से रोना-पिटना मच गया। मोंठ थाना प्रभारी राजेश पाल का कहना है कि फंदा लगाकर जान देनी की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

और पढ़े  गाजियाबाद: पीएमएलए कोर्ट में आजम खां की पेशी, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल, ED ने की थी चार दिन पूछताछ
  • Related Posts

    अयोध्या- शुभ मुहूर्त से पहले ही शुरू हुई अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा, रामभक्तों का उमड़ा जनसैलाब

           धर्मनगरी अयोध्या में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। 14 कोसी परिक्रमा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। शुभ मुहूर्त से…

    वृंदावन में बनेगा बांकेबिहारी का नया मंदिर? 50 एकड़ जमीन का प्रस्ताव, जानें पूरा प्लान

    ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर मंगलवार को लक्ष्मण शहीद सभागार में हाईपावर्ड कमेटी की 22वीं बैठक हुई। बैठक में…