Terror- पाकिस्तान में बैठे शहजाद ने लॉरेंस के नाम पर गरीबों से भी वसूली रंगदारी, आईएसआई ने बदली रणनीति

Spread the love

ईएसआई के लिए काम करने वाला पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के नाम पर पूरे भारत में रंगदारी वसूल रहा है। वह अब तक कई कारोबारियों से रंगदारी वसूल चुका है। खास बात ये है कि रंगदारी वसूलने के लिए भारतीय युवक को निशाना बना रहा है।

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर बदली रणनीति के तहत गैंगस्टर भट्टी देश में गरीब युवाओं को अपना निशाना बना रहा है। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने दावा किया कि शहजाद भट्टी के कई गुर्गे अभी दिल्ली-एनसीआर में है और उन्हें पकड़ने लिए लगातार दबिश दी जा रही हैं।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सेल में तैनात इंस्पेक्टर सुनील राजैन और धीरज महलावत की टीम ने भट्टी के जिन दो गुर्गे मध्य प्रदेश के ग्वालियर निवासी 21 वर्षीय राजवीर तथा 19 साल के विवेक बंजारा को गिरफ्तार किया है, उन्होंने पूछताछ में कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं।

इन्होंने बताया कि भट्टी रंगदारी के लिए भारत में खुद फोन करता है और गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के नाम पर रंगदारी मांगता है। पंजाब के जिरकपुर में जिस क्लब मालिक से एक करोड़ की रंगदारी मांगी थी उसके लिए भट्टी ने ही खुद पाक से फोन किया था। रंगदारी के लिए कॉल करते समय ये वीपीएन का इस्तेमाल करता है। पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि भट्टी दिल्ली में रंगदारी के लिए कई कारोबारियों को कॉल कर चुका है।

गरीब युवाओं को बना रहे निशाना
स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आईएसआई ने अपनी रणनीति बदली है। आईएसआई के इशारे पर शहजाद भट्टी पूरे देश में गरीब युवाओं को निशाना बना रहा है। वह गरीब युवकों को पांच से दस हजार रुपये का लालच देता है और फायरिंग व ग्रेनेड हमला करवाता है। इन युवाओं को पैसा काम होने के लिए दिया जाता है। राजवीर व विवेक को भी पैसे का लालच देकर भर्ती किया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहजाद भट्टी काफी युवाओं को पैसे देकर अपने गैंग में भर्ती कर चुका है।

और पढ़े  टाटा संस- एजीएम से पहले अध्यक्ष चंद्रशेखरन ने पद से दिया इस्तीफा

हर काम भारतीय युवाओं से करवा रहा
पुलिस अधिकारियों के अनुसार भट्टी रंगदारी के लिए सारे काम भारतीय युवाओं से करवा रहा है। जिस व्यापारी से रंगदारी वसूलनी है उसकी किसी भारतीय युवा को पैसे का लालच देकर पाकिस्तान लोकेशन मंगवाता है।

इसके बाद जिस युवक से फायरिंग करवानी है भट्टी पाकिस्तान से उसी लोकेशन को भारत में उस युवक के पास भेजता है। हथियारों के लिए भी भट्टी पाकिस्तान से भारत में लोकेशन भेजता है। फायरिंग करने वाला युवक उस लोकेशन पर जाकर हथियार लेता है। इस तरह पीड़ित से रंगदारी लेने वाला कोई और युवक होता है।


Spread the love
  • Related Posts

    राजस्थान में समान नागरिक संहिता विधेयक के ड्राफ्ट को दी मंजूरी; विधानसभा में होगा पेश

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिमंडल बैठक में समान नागरिक संहिता विधेयक के ड्रॉफ्ट को मंजूरी दे दी गई है। इसमें लिव-इन रिलेशनशिप के…


    Spread the love

    नांदेड़ में सुखबीर सिंह बादल पर हमला, मुख्यमंत्री फडणवीस ने दिए जांच के आदेश

    Spread the love

    Spread the loveशिरोमणि अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में हमले की खबर सामने आ रही है। बादल पर नांदेड़ के…


    Spread the love