Weather- दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में लू के थपेड़े, पूर्वोत्तर में बारिश का अलर्ट

Spread the love

त्तर-पश्चिम भारत में तापमान तेजी से बढ़ने लगा है और दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में लू का असर साफ दिख रहा है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, आने वाले दिनों में दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी बढ़ेगी।

बिहार, ओडिशा और मध्य भारत के कई हिस्सों में गरज-चमक, आंधी और तेज हवाओं का असर रहेगा, जबकि पूर्वोत्तर भारत खासकर अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। आईएमडी के ताजा अपडेट के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसका असर मुख्य रूप से पहाड़ी क्षेत्रों में देखा जा रहा है। हालांकि, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों पर इसका प्रभाव बहुत कम है।

 

इसी कारण उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में बारिश नहीं हो रही और तापमान लगातार बढ़ रहा है। उत्तर भारत के ऊपर मजबूत जेट स्ट्रीम सक्रिय है। जेट स्ट्रीम ऊंचाई पर बहने वाली तेज हवाओं की पट्टी होती है, जो मौसम के स्वरूप को प्रभावित करती है। इसकी वजह से मौसम शुष्क बना हुआ है। जिससे लू की स्थिति और गंभीर हो रही है। दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी का असर तेज हो गया है। यहां अधिकतम पारा 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

बिहार, ओडिशा और महाराष्ट्र में आंधी-बारिश

 

    • पूर्वी और मध्य भारत के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। बिहार में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
  • ओडिशा, महाराष्ट्र और कर्नाटक में भी गरज-चमक और आंधी के साथ मौसम खराब रहने की आशंका है। इन इलाकों में लोगों को खुले स्थानों से दूर रहने और मौसम विभाग की चेतावनियों पर ध्यान देने की सलाह दी गई है।
और पढ़े  जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के पास मिला मोबाइल फोन, छापेमारी में खुलासे से उठे सवाल

पूर्वोत्तर भारत में भारी से बहुत भारी बारिश
पूर्वोत्तर राज्यों में मौसम का मिजाज बिल्कुल अलग बना हुआ है। आईएमडी के अनुसार अरुणाचल प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। य विभाग ने इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।असम और मेघालय में भी तेज बारिश के आसार हैं। इन दोनों राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

लगातार बारिश से खेतों में जलभराव की समस्या पैदा हो सकती है।  किसानों को फसलों की सुरक्षा और पानी निकासी की व्यवस्था बनाए रखने की सलाह दी गई है। भारी बारिश का असर सड़क यातायात और सामान्य जनजीवन पर भी पड़ सकता है।


Spread the love
  • Related Posts

    सीबीआई-एनआईए सहित 5 केंद्रीय एजेंसियों में अब सात साल की प्रतिनियुक्ति, सीएपीएफ और एआर कर्मियों पर फैसला

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीबीआई और एनआईए और नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) सहित पाँच केंद्रीय एजेंसियों में सीएपीएफ व असम राइफल्स के कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की अवधि बढ़ा…


    Spread the love

    व्हाइट हाउस से सबसे युवा प्रेस सचिव लेविट की विदाई,अब क्या होगी नई भूमिका?

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को (स्थानीय समय) घोषणा की कि व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट महीने के अंत में अपना पद छोड़ देंगी।…


    Spread the love