मां संग किया दुष्कर्म: दिल्ली में बंधक बनाकर 70 साल की बुजुर्ग संग हैवानियत, सुबह बेटी को बताया दर्द

Spread the love

त्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां नशे में धुत एक 36 साल के बेटे ने अपनी 70 साल की बुजुर्ग मां को बंधक बनाकर उनके साथ दुष्कर्म किया। सवेरे मां ने किसी तरह खुद को मुक्त कराकर बेटी को इस घिनौनी वारदात की सूचना दी।

 

आरोपी की है एक 16 साल की बेटी
बाद में पुलिस को खबर दी गई। पुलिस ने बुजुर्ग मां और आरोपी की 16 साल की बेटी का मेडिकल कराने के बाद दुष्कर्म और मारपीट का मामला दर्ज कर आरोपी बेटे को रविवार गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

वारदात से पहले की थी बेटी की पिटाई
पुलिस के मुताबिक 70 वर्षीय पीड़िता अपने बेटे व 16 साल की पोती के साथ बुराड़ी इलाके में रहती हैं। इनका बेटा नशे का आदी है। शुक्रवार को उसने अपनी बेटी की पिटाई कर दी। इससे नाराज होकर बेटी पास में रहने वाली अपनी बुआ के घर चली गई। अगले दिन शनिवार रात को आरोपी नशे की हालत में घर पहुंचा।

तड़के खुद हुई मुक्त और दी बेटी को खबर
मां ने बेटे से खाने के लिए पूछा तो वह गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि गुस्से में आरोपी ने मां के साथ मारपीट कर उनके हाथ-पैर बांध दिए। बाद में देर रात को उसने घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। बाद में नशे में धुत आरोपी सो गया। मां ने तड़के किसी तरह खुद को मुक्त किया और बेटी को खबर दी।

और पढ़े  PM मोदी का लाल किले से बड़ा एलान, कहा- युवा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता,फ्री ऑनलाइन कोचिंग, AI की ट्रेनिंग

बेटे को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
रविवार को मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने बुजुर्ग महिला और आरोपी की बेटी को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा। बाद में बुजुर्ग के बयान पर उसके बेटे के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया। अब बुराड़ी थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


Spread the love
  • Related Posts

    भारत-जापान रक्षा संबंधों को नई गति, दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों की अहम द्विपक्षीय वार्ता

    Spread the love

    Spread the loveभारत और जापान ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए अपने रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया है।…


    Spread the love

    कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन, 1984 के सिख विरोधी दंगों में हुई थी उम्रकैद

    Spread the love

    Spread the loveपूर्व सांसद और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन कुमार का निधन हो गया है। उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल लाया गया था, जहां उन्हें मृत घोषित…


    Spread the love