उधमसिंह नगर: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, घर लौटते वक्त आरोपी ने किया हमला

Spread the love

धमसिंह नगर में पुरानी रंजिश में फास्ट फूड विक्रेता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया, जब युवक दुकान पर काम करके घर लौट रहा था। अभियुक्त उसी मोहल्ले का रहने वाला है, जहां का मृतक था। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए।

 

पुरानी गल्ला मंडी निवासी विनीत कुमार ने बताया कि उसका भाई दीपक कुमार आवास विकास गेट पर फास्ट फूड की दुकान चलाता था। शुक्रवार रात लगभग 11:30 बजे दीपक दुकान बंद कर घर वापस आ रहा था। तभी रास्ते में बनखंडी मंदिर के पीछे उसके पास शिवा नाम का युवक पहुंचा, जो अपने मामा लल्ला कोली के यहां पुरानी गल्ला मंडी में रहता है। शिवा ने दीपक के साथ मारपीट कर दी।

मोहल्ले के लड़कों ने घटना की जानकारी उन्हें दी। विनीत के अनुसार वह सुमित व आकाश के साथ मौके पर पहुंचा। इस बीच शिवा ने उसके भाई दीपक को चाकू से गोदकर फरार हो गया। घायल को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे एसटीएच रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्त की तलाश शुरू कर दी है। मृतक दीपक के पिता की चार साल पहले मौत हो चुकी थी। उसके दो भाई और एक बहन हैं। दीपक की मौत की सूचना जैसे ही घर पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन और उनके रिश्तेदार हल्द्वानी रवाना हुए।

और पढ़े  हल्द्वानी- 25 लाख उधार लेकर की थी शादी, फिर कार की मांग पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला,चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Spread the love
  • Related Posts

    जर्जर जमरानी नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़ मंजूर, किसानों को होगा फायदा

    Spread the love

    Spread the loveदशकों से जर्जर पड़ी जमरानी बांध परियोजना की नहरों पर अब विकास की बौछार होने वाली है। राज्य सरकार ने इन नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़…


    Spread the love

    जहां सबसे अधिक वोट काटने के आवेदन, वहां मंडलायुक्त करेंगे जांच, बैठक में SIR पर समीक्षा

    Spread the love

    Spread the loveमुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी…


    Spread the love