हरिद्वार- CM धामी की दो टूक: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम होगा लागू, ना मानने वाले मदरसे होंगे बंद

Spread the love

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश में सबको शिक्षा के अधिकार के लिए कई वर्षों से संचालित मदरसा बोर्ड भंग करने का निर्णय लिया गया है। जुलाई से राज्य के अंदर जितने भी मदरसे हैं उनमें उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड का पाठ्यक्रम पढ़ाया जाएगा। जिन मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम नहीं पढ़ाया जाएगा उन्हें बंद कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने यह बात रविवार को श्री अखंड परमधाम गंगा घाट के लोकार्पण समारोह और युग पुरुष स्वामी परमानन्द गिरि महाराज के संन्यास जयंती समारोह में कही। उन्होंने कहा कि अक्षय तृतीया के अवसर पर चारधाम यात्रा का शुभारंभ किया जा रहा है।

आज मां यमुना और मां गंगा के कपाट देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खोले जा रहे हैं। सरकार की प्राथमिकता है कि चारधाम पर आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम, सुव्यवस्थित और सुरक्षित हो इसके लिए सरकार पूरी तरह से तैयार है। तीर्थयात्रियों के लिए सभी सुविधाएं और व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की गई हैं। आने वाले सभी तीर्थयात्रियों का चारों धामों के दर्शन सुगमता से कराना सरकार की प्राथमिकता है।


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी- बड़ी खबर: कल से कैंची धाम, भवाली और भीमताल में रहेगा डायवर्जन, टैक्सी-दोपहिया वाहनों पर रोक
  • Related Posts

    जर्जर जमरानी नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़ मंजूर, किसानों को होगा फायदा

    Spread the love

    Spread the loveदशकों से जर्जर पड़ी जमरानी बांध परियोजना की नहरों पर अब विकास की बौछार होने वाली है। राज्य सरकार ने इन नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़…


    Spread the love

    जहां सबसे अधिक वोट काटने के आवेदन, वहां मंडलायुक्त करेंगे जांच, बैठक में SIR पर समीक्षा

    Spread the love

    Spread the loveमुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी…


    Spread the love