दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर 5 नई वॉल्वो बस सेवाएं शुरू, 236 रुपये तक घटा किराया, ये रहेगा शेड्यूल

Spread the love

त्तराखंड परिवहन निगम ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे लोकार्पण के बाद इस पर अपनी बसों की संख्या बढ़ा दी है। पांच नई वॉल्वो बस सेवा शुरू होने के बाद अब इस मार्ग पर 13 वॉल्वो, छह एसी और दो साधारण सेवाएं यात्रियों को उपलब्ध हो रही हैं। इन बसों के किराए में भी प्रति यात्री 65 से 236 रुपये तक की कमी की गई है। इससे सफर आसान और किफायती हो गया है।

 

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर यात्रियों के बढ़ते रुझान और मांग को देखते हुए उत्तराखंड रोडवेज ने अपनी सेवाओं में विस्तार किया है। रोडवेज प्रबंधन ने शनिवार से इस रूट पर पांच और नई वॉल्वो बस सेवाएं शुरू कर दी हैं, जिससे अब एक्सप्रेसवे के जरिए दिल्ली का सफर और भी आसान हो जाएगा।

एक्सप्रेसवे से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। सहायक महाप्रबंधक ग्रामीण देहरादून प्रतीक जैन ने बताया कि यात्रियों के इसी दबाव को देखते हुए बसों की संख्या बढ़ाई जा रही है।

नई पांच सेवाओं के जुड़ने के बाद अब एक्सप्रेसवे पर रोडवेज की कुल 13 वॉल्वो, 6 एसी (जनरथ) और 2 साधारण बसें संचालित हो रही हैं। एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद इस मार्ग पर सफर पचास किमी कम होने के बाद रोडवेज द्वारा किराए में भी कमी कर दी गई है। वॉल्वो का किराया 945 रुपये से घटकर 709, जनरथ एसी का 704 से 557 और साधारण बस सेवा का किराया 420 से घटकर 355 रुपये हो गया है।

नई बसों का शेड्यूल
सुबह: 08:00 बजे
सुबह: 09:00 बजे
दोपहर: 02:30 बजे
शाम: 06:00 बजे
रात: 10:30 बजे

Spread the love
और पढ़े  अल्मोड़ा- उत्तराखंड संयुक्त बीएड और एमएड प्रवेश परीक्षा 16 को, इस लिंक के माध्यम से कर सकते हैं पंजीकरण
  • Related Posts

    अंत: प्रेमी जोड़े ने एक साथ दी जान, 7 माह पहले हुआ विवाह, बेटी का चेहरा देखने तक न आए माता-पिता

    Spread the love

    Spread the love प्रेम विवाह के बाद सामाजिक और पारिवारिक चुनौतियों के बीच जीवन शुरू करने वाले रितेश और पूजा की खुदकुशी ने इलाके को झकझोर दिया है। बृहस्पतिवार को…


    Spread the love

    एक साथ बुझे 2 घरों के चिराग: पति के बाद इकलौते बेटे का सहारा भी छिना, इरशाद को लिया था गोद, दो दोस्तों की मौत

    Spread the love

    Spread the love हरियाणा के मुरथल में जन्मदिन मनाकर लौट रहे छह दोस्तों को खुशियां मातम में बदल गई। बृहस्पतिवार तड़के दिल्ली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बागपत स्थित ट्योढ़ी गांव के…


    Spread the love