जिंदा समाधि की जिद पर अड़े महंत, मठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, एसडीएम-सीओ मनाने में जुटे

Spread the love

यूपी के बाराबंकी में असंद्रा थाना क्षेत्र के भवनियापुर स्थित श्रीराम जानकी मठ मंगलवार को संवेदनशील केंद्र बन गया। यहां महंत मुकुंदपुरी की जिंदा समाधि की घोषणा ने हालात को विस्फोटक बना दिया है। मठ परिसर में भारी पुलिस बल तैनात है, जबकि प्रशासनिक अधिकारी सुबह से ही महंत को मनाने में जुटे हैं। हर पल स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

 

मठ की जमीन को लेकर चल रहे विवाद ने इस पूरे घटनाक्रम को जन्म दिया है। महंत मुकुंदपुरी का आरोप है कि एक व्यक्ति ने फर्जी और अपंजीकृत वसीयत के आधार पर मठ की करोड़ों की संपत्ति अपने नाम दर्ज करा ली थी। इस पर तहसील प्रशासन ने 24 अगस्त 2023 को कार्रवाई करते हुए वसीयत को निरस्त कर मूल खातेदार के नाम संपत्ति दर्ज करने का आदेश दिया था। साथ ही 45 दिनों में समाधान का भरोसा भी दिया गया था, लेकिन फाइलों में उलझा मामला जमीन पर नहीं उतर सका।

आश्वासनों से निराश महंत ने अल्टीमेटम दे दिया

इसी देरी ने अब हालात को विस्फोटक बना दिया है। प्रशासनिक आश्वासनों से निराश महंत ने अल्टीमेटम दे दिया था। 20 अप्रैल तक कार्रवाई नहीं तो 21 अप्रैल को जिंदा समाधि। अब तय तारीख पर वह अपने फैसले पर अड़े हैं और पीछे हटने को तैयार नहीं दिख रहे। खबर फैली तो सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जुट गए।

मौके पर मौजूद प्रशासनिक टीम

एसडीएम, सीओ और थाना पुलिस लगातार संवाद के जरिए समाधान निकालने की कोशिश कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, महंत को समझाने के लिए कई स्तरों पर प्रयास चल रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस सहमति नहीं बन पाई है।

और पढ़े  एक साथ बुझे 2 घरों के चिराग: पति के बाद इकलौते बेटे का सहारा भी छिना, इरशाद को लिया था गोद, दो दोस्तों की मौत

पुलिस के अनुसार, यह पहला मौका नहीं है जब महंत ने ऐसा कदम उठाने की चेतावनी दी हो। वर्ष 2023 में भी इसी तरह की घोषणा की गई थी, जिसे प्रशासनिक हस्तक्षेप से टाल दिया गया था। लेकिन इस बार स्थिति ज्यादा गंभीर और जिद अधिक कड़ी नजर आ रही है।


Spread the love
  • Related Posts

    अंत: प्रेमी जोड़े ने एक साथ दी जान, 7 माह पहले हुआ विवाह, बेटी का चेहरा देखने तक न आए माता-पिता

    Spread the love

    Spread the love प्रेम विवाह के बाद सामाजिक और पारिवारिक चुनौतियों के बीच जीवन शुरू करने वाले रितेश और पूजा की खुदकुशी ने इलाके को झकझोर दिया है। बृहस्पतिवार को…


    Spread the love

    एक साथ बुझे 2 घरों के चिराग: पति के बाद इकलौते बेटे का सहारा भी छिना, इरशाद को लिया था गोद, दो दोस्तों की मौत

    Spread the love

    Spread the love हरियाणा के मुरथल में जन्मदिन मनाकर लौट रहे छह दोस्तों को खुशियां मातम में बदल गई। बृहस्पतिवार तड़के दिल्ली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बागपत स्थित ट्योढ़ी गांव के…


    Spread the love