NTET 2026: राष्ट्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की सिटी स्लिप जारी, अभी करें डाउनलोडइस दिन होगा एग्जाम

Spread the love

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (NTET 2026) परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 मार्च से शुरू हुई थी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 अप्रैल 2026 थी।

शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 3 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई थी। यह परीक्षा 28 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में होगी और इसकी अवधि 120 मिनट यानी 2 घंटे की होगी।

सिटी इंटिमेशन स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है

उम्मीदवारों को यह बात विशेष रूप से ध्यान में रखनी चाहिए कि सिटी इंटिमेशन स्लिप को एडमिट कार्ड नहीं समझा जाए। यह केवल परीक्षा केंद्र के शहर की जानकारी देती है। हॉल टिकट (एडमिट कार्ड) बाद में अलग से जारी किए जाएंगे।

एनटीईटी सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के चरण

आधिकारिक वेबसाइट से सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

  • सबसे पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर “NTET 2026 City Intimation Slip” का लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।
  • आप लॉगिन पेज पर पहुंच जाएंगे।
  • अपना आवेदन संख्या (Application Number) और जन्म तिथि (Date of Birth) या पासवर्ड दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर दिखाई दे रहा सिक्योरिटी कैप्चा कोड भरें।
  • Submit/Login बटन पर क्लिक करें।
  • आपकी सिटी इंटिमेशन स्लिप स्क्रीन पर आ जाएगी।
  • स्लिप को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रख लें।

सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एनटीईटी भर्ती प्रक्रिया 2026 से जुड़े नवीनतम अपडेट के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

और पढ़े  सीरिया के अपदस्थ राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, युद्ध अपराधों पर सीरियाई अदालत का फैसला

आवेदन के लिए पात्रता

जिन उम्मीदवारों ने भारतीय चिकित्सा पद्धति (Indian Systems of Medicine) और होम्योपैथी में स्नातकोत्तर (Postgraduate) की पढ़ाई पूरी कर ली है और शिक्षण के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, वे इस परीक्षा के लिए पात्र हैं।

इसके अलावा, आयुर्वेद, सिद्ध या यूनानी विषयों के अभ्यर्थियों के लिए यह जरूरी है कि उन्होंने कम से कम 30 महीने की अकादमिक पढ़ाई पूरी की हो और साथ ही एक साल की अनिवार्य इंटर्नशिप भी की हो।


Spread the love
  • Related Posts

    राजस्थान में समान नागरिक संहिता विधेयक के ड्राफ्ट को दी मंजूरी; विधानसभा में होगा पेश

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिमंडल बैठक में समान नागरिक संहिता विधेयक के ड्रॉफ्ट को मंजूरी दे दी गई है। इसमें लिव-इन रिलेशनशिप के…


    Spread the love

    नांदेड़ में सुखबीर सिंह बादल पर हमला, मुख्यमंत्री फडणवीस ने दिए जांच के आदेश

    Spread the love

    Spread the loveशिरोमणि अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में हमले की खबर सामने आ रही है। बादल पर नांदेड़ के…


    Spread the love