Gas Booking: बुकिंग करने के कितने दिन में मिल रहा है गैस सिलिंडर? जानें सरकार का जवाब

Spread the love

लपीजी गैस सिलिंडर को लेकर लोग परेशान नजर आ रहे हैं, लेकिन भारत सरकार साफ कर चुकी है कि देश में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। इसलिए जल्दबाजी में ये पैनिक में बुकिंग न करें।

इन सबके बीच अब एलपीजी गैस सिलिंडर 25 दिनों में बुक किया जा सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपको गैस सिलिंडर बुक करने के कितने दिन बाद मिल जाना चाहिए? चलिए जानते हैं…

 

गैस सिलिंडर कितने दिन में बुक कर सकते हैं?

  • एलपीजी गैस सिलिंडर आप शहरों में 25 दिन में बुक कर सकते हैं
  • ग्रामीण इलाकों में 45 दिनों में गैस सिलिंडर बुक किया जा सकता है

 

 

कितने दिन में मिल रहा है गैस सिलिंडर?

  • पिछले दिनों पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने बताया कि एलपीजी गैस डिलीवरी में पहले से थोड़ा अधिक समय लग रहा है
  • सुजाता शर्मा ने कहा कि ‘सिलिंडर की डिलीवरी होने में पहले के मुकाबले थोड़ी देरी हुई है। जहां पहले 2-3 दिनों में सिलिंडर की डिलीवरी हो जाती थी, तो वहीं अब इसमें 4-5 दिनों का समय लग सकता है क्योंकि अब पेनिक बुकिंग बहुत अधिक हुई हैं।’
  • उन्होंने ये भी कहा कि, हम उम्मीद करते हैं कि व्यवस्था फिर से पहले जैसी जल्द हो जाएगी’
  • हालांकि, ये जान लें कि नियमों के मुताबिक बुकिंग करने के 2-3 दिनों के भीतर ग्राहक के घर में एलपीजी सिलिंडर डिलीवरी होना अनिवार्य है
  • हालांकि, मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव की वजह से अभी इसमें देरी हो सकती है
और पढ़े  अमेरिका की चेतावनी- ईरान नहीं माना तो फिर शुरू होगी जंग, होर्मुज की नाकेबंदी पर दी सख्त चेतावनी

Spread the love
  • Related Posts

    दिल्ली-एनसीआर- बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: ISI के 2 गुर्गे गिरफ्तार, ग्रेनेड हमले और टारगेट किलिंग की थी योजना

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी दिल्ली और एनसीआर में बड़े हमले की साजिश को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने समय रहते नाकाम कर दिया। पुलिस ने पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर और आईएसआई…


    Spread the love

    NTET 2026: राष्ट्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की सिटी स्लिप जारी, अभी करें डाउनलोडइस दिन होगा एग्जाम

    Spread the love

    Spread the loveनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (NTET 2026) परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया…


    Spread the love