630 किलो चांदी ले उड़े व्यापारी, परिवार भी हुआ फरार, जानें कितनी है कीमत, FIR दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस

Spread the love

गरा के कमला नगर थाना क्षेत्र के कारोबारी ने पुराने संबंधों का हवाला देकर और एक परिचित की गारंटी पर हाथरस के सादाबाद क्षेत्र के 35 से ज्यादा लोगों से 630 किलो चांदी उधार ले ली। तकादा करने पर आरोपी पहले टालमटोल करता रहा। इसके बाद परिवार समेत घर खाली कर भाग गया। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार के निर्देश पर कमला नगर पुलिस ने आरोपी और उसके परिजन समेत सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

हाथरस के थाना सादाबाद क्षेत्र के ग्राम नगला सिकुर्रा निवासी ओम प्रकाश चौधरी ने पुलिस आयुक्त दीपक कुमार से शिकायत की। बताया कि वर्ष 2005 से उसके राहुल कुमार जैन (निवासी सपना सदन, शांति नगर, भूड़ का बाग, थाना कमला नगर) से पारिवारिक संबंध थे। इसी विश्वास का फायदा उठाकर राहुल जैन अपने पिता संपत कुमार जैन और भाई संभव जैन उर्फ विक्की के साथ उनके घर आया और गांव के लोगों से चांदी उधार दिलाने की बात कही। कहा कि कारोबार जमते ही लोगों के चांदी लौटा देंगे या वो रुपये चाहेंगे तो रुपये दे देंगे।

उन्होंने भरोसे में आकर गांव के राहुल, रमेश, नाहर सिंह, साहब सिंह, अजब, अनेक, बृजमोहन, संजय, दयालू, हरपाल निवासी विलारा, थाना सादाबाद, गजेंद्र, उदयवीर, अनू, धर्मवीर, सुभाष, सोहन, बंटी सहित 15-20 अन्य लोगों से करीब 630 किलो चांदी अपनी गारंटी पर दिलवा दी। कुछ समय बाद जब इन लोगों ने चांदी का दाम मांगा तो राहुल जैन टालमटोल करने लगा। 10 अप्रैल को वह गांव के लोगों के साथ राहुल जैन के घर पहुंचे तो ताला बंद मिला।

लोगों से जानकारी हुई कि राहुल 5 अप्रैल की रात अपनी पत्नी रिंकी, बच्चों, साढू गौरव जैन और ससुर सुनील कुमार जैन के साथ घर खाली कर शमसाबाद स्थित ससुराल भाग गया है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि सभी लोगों ने साजिश के तहत धोखाधड़ी और जालसाजी कर चांदी हड़प ली। शिकायत के बावजूद थाने पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि शिकायत पर आरोपी राहुल कुमार जैन, गौरव जैन, सुनील कुमार जैन, रिंकी व उसकी मां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

और पढ़े  अयोध्या- श्रद्धा, सेवा और समर्पण का अद्भुत संगम:बड़े मंगलवार पर सेवा का महापर्व अयोध्या में बड़े मंगलवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब

चांदी के दाम बढ़ने से बढ़ी धोखाधड़ी
चांदी कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि चांदी का 80 प्रतिशत कारोबार सिर्फ जुबान पर चलता है। लोग कच्चे पर्चों पर करोड़ों का लेन-देन करते हैं। एक डायरी पर ही कारोबारी कारीगर को हिसाब लिखकर देता है और वह मान्य होता है। वर्तमान में चांदी के भाव बढ़ने के बाद कारीगरों के पास काम नहीं है। पुराने समय में ली गई चांदी वर्तमान में कई गुना महंगी हो जाने के कारण भी अब धोखाधड़ी की घटनाएं सामने आ रही हैं। आज की बात करें को चांदी का भाव  लगभग 2 लाख 75 हजार रुपये प्रतिकिलो है। इसके हिसाब से चांदी की कीमत 17 करोड़ 32 लाख के करीब है।

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव में गरजे CM योगी, बोले- बिना साक्ष्य चरित्रहनन बर्दाश्त नहीं

    Spread the love

    Spread the love    श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं संत शिरोमणि महंत नृत्य गोपाल दास के 88वें जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री योगी…


    Spread the love

    लखीमपुर खीरी में निकली अनोखी बरात, दूल्हे के फैसले से दुल्हन खुश, लोग भी कर रहे तारीफ

    Spread the love

    Spread the loveशादियों में घोड़ी, बग्घी, लग्जरी कारों और चमक-दमक का दौर आम बात है, लेकिन लखीमपुर खीरी के एक युवक ने अपनी शादी को केवल एक पारिवारिक समारोह नहीं…


    Spread the love