शाहजहांपुर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना

 

 

शाहजहांपुर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- नरेंद्र मोदी महिला आरक्षण की बात कर रहे हैं, वो कभी अपनी पत्नी को सम्मान नहीं दे पाए।”

“वो अपनी पत्नी को अपने घर के अंदर स्थान नहीं दे पाए, वो महिला आरक्षण की बात कर रहे हैं। महिलाओं के सम्मान की पहचान पत्नी के साथ व्यवहार से की जाती है। अजय राय ने लोगों से अपील करते हुए कहा- प्रधानमंत्री को चिठ्ठी लिखकर पत्नी को घर में स्थान देने के लिए कहें।”

“कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने तीन बार विधानसभा चुनाव लड़े, लेकिन उन चुनावों के हलफनामे में अपनी पत्नी का उल्लेख नहीं किया। वर्ष 2014 में जब इस मुद्दे पर आवाज उठाई गई, तब उन्होंने हलफनामे में पत्नी का जिक्र किया।”

“अजय राय ने सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार वहीं पैसा देखती है, जहां धनोपार्जन करना होता है। उन्होंने कहा कि इस समय अयोध्या और काशी से गुजरात के लोग पैसा कमा रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि सरकार मथुरा में भी यही काम करना चाहती थी, लेकिन मथुरा के लोग जागरूक हो गए
“अजय राय ने कहा, हम लोग भगवान परशुराम के वंशज हैं। उनका आशिर्वाद, उनकी कृपा हम सब पर बनी रहे। आज देश के अंदर जो हाहाकार मचा है। लोग प्रताड़ित हैं। भगवान परशुराम ऐसे दुष्टों का नास करें। ये भगवान परशुराम की जन्मस्थली है। सरकार को इसको खूब सजाना चाहिए। यहां का खूब विकास भी होना चाहिए।”

और पढ़े  ग्रेटर नोएडा में हिट एंड रन केस: तेज रफ्तार कार ने 5 छात्रों को मारी टक्कर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

“इससे पहले, शाहजहांपुर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अजय राय का जोरदार स्वागत किया। वह जलालाबाद स्थित भगवान परशुराम मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। रविवार को उनके शाहजहांपुर में कई अन्य कार्यक्रम भी निर्धारित हैं”

  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…