हिमाचल: सीबीएसई स्कूलों में अध्यापकों के भरेंगे 894 पद, आयोग ने जारी की अधिसूचना

Spread the love

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने अलग-अलग विषयों के अध्यापकों के 894 पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की दी है। यह नियुक्तियां सीबीएसई स्कूलों में की जाएंगी। अभ्यर्थी 22 अप्रैल से 14 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) अनिवार्य होगा। चयनित अभ्यर्थियों को 30 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

 

किस विषय में कितने शिक्षक भर्ती होंगे
आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार राजनीतिक शास्त्र के 95, समाजशास्त्र के 108, अर्थशास्त्र के 86, मनोविज्ञान के 114, कंप्यूटर अध्यापक के 118, फाइन आर्ट के 118, लोक प्रशासन के 78 और शारीरिक शिक्षक के 177 पदों पर भर्ती की जाएगी।

टेट उत्तीर्ण होना अनिवार्य
राजनीतिक शास्त्र, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान और लोक प्रशासन के पदों के लिए अभ्यर्थी का स्नातकोत्तर, बीएड और टेट उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। फाइन आर्ट के लिए स्नातकोत्तर के साथ पांच वर्ष का डिप्लोमा होना जरूरी है।

सीबीटी परीक्षा 120 अंकों की, ये रहेगा परीक्षा शुल्क
चयन प्रक्रिया के तहत सीबीटी परीक्षा 120 अंकों की होगी। इसमें 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को डेढ़ घंटे का समय दिया जाएगा। आवेदन शुल्क 800 रुपये निर्धारित किया गया है। आयोग की वेबसाइट पर विस्तृत अधिसूचना जारी कर दी गई है। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि विभिन्न विषयों के अध्यापकों के कुल 894 पद भरे जाएंगे और आवेदन प्रक्रिया 22 अप्रैल से शुरू होगी।


Spread the love
और पढ़े  Weather: हिमाचल में भारी बारिश का कहर, कई जिलों में स्कूल बंद
  • Related Posts

    Cloudburst- 24 घंटे बाद भी दहशत, गढ़गून-भंगार गांव मिटे, अब स्पैड़ा पर मंडरा रहा मौत का खतरा

    Spread the love

    Spread the loveमलबा, टूटी दीवारें और उजड़े आशियाने। कांगड़ा जिले के शाहपुर की बोह घाटी में बादल फटने के बाद केलंग नाले का रौद्र रूप देख गांव के लोग 24…


    Spread the love

    Himachal मौसम: हिमाचल में अगले 48 घंटे बेहद भारी, 5 जिलों में मूसलाधार बारिश का खतरा..

    Spread the love

    Spread the loveहिमाचल प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 48 घंटों को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है।…


    Spread the love