पचास मीटर तक बिखर गए शवों के टुकड़े, पुलिस ने बंटोरे, ट्रेन की चपेट में आकर 5 लोगों की मौत

Spread the love

प्रयागराज में पचदेवरा में ट्रेन की चपेट में आकर पांच लोगों की मौत असुरक्षित सफर की दर्दनाक बानगी है। प्रत्यक्षदर्शी यात्रियों के मुताबिक, ट्रेन को आता देख उन्होंने शोर मचाया लेकिन ट्रैक पर खड़े लोगों को बचने का मौका न मिल सका।

 

हादसे के बाद करीब 50 मीटर में ट्रैक के आसपास खून ही खून फैल गया और शवों के टुकड़े बिखर गए। पचदेवरा गांव निवासी संतोष कुमार, विमलेश यादव, गिरधारी मिश्र आदि लोगों ने बताया कि शाम को एक ट्रेन काफी देर से खड़ी थी।

 

इसी बीच अचानक यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। गांव के लोग जब मौके पर पहुंचे तो ट्रैक पर बिखरे शवों के टुकड़ों को देख कांप गए। यात्रियों ने पुलिस को बताया कि दूसरे ट्रैक पर आ रही ट्रेन लगातार हॉर्न दे रही थी।

कई लोगों ने चिल्लाकर सावधान भी किया लेकिन देर हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और रेलवे ट्रैक पर दूर तक बिखरे शवों के टुकड़े एकत्र किए। ग्रामीणों ने भी पुलिसकर्मियों का सहयोग किया।

काल में समाई शादी की खुशियां
फिरोजाबाद के थाना खैरगढ़ क्षेत्र के गांव पृथ्वीपुर निवासी 19 वर्षीय आकाश अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने कोलकाता जा रहा था। उसके साथ अजय निवासी कोलकाता समेत अन्य लोग भी थे, लेकिन वे सफर के दौरान काल के गर्भ में समा गए।

कुछ लोगों का कहना है कि पचदेवरा हॉल्ट के पास अचानक एक यात्री के ट्रेन से गिरने की सूचना पर किसी ने चेन पुलिंग कर दी। ट्रेन रुकते ही कई यात्री नीचे उतर गए। कुछ लोग किनारे जाकर पेशाब करने लगे।

इसी बीच नेताजी एक्सप्रेस ने हॉर्न दिया। ट्रेन चलने का संकेत मिलते ही सभी यात्री जल्दबाजी में वापस डिब्बों की ओर दौड़ पड़े, लेकिन विपरीत दिशा से आ रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस पांच लोगों के लिए काल बन गई।

पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में आकर पांच लोगों की मौत
यूपी के प्रयागराज में दर्दनाक हादसा हुआ है। करछना के पचदेवरा ग्राम सभा स्थित ओवरब्रिज के नीचे रेलवे लाइन पर बुधवार शाम 6:47 बजे पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे के शिकार लोग नेताजी एक्सप्रेस से सफर कर रहे थे। ट्रैक पर पड़े शव के कारण ट्रेन रोकी गई तो वे उसे देखने नीचे उतरे थे।

फिरोजाबाद जनपद के थाना खैरगढ़ इलाके से एक परिवार के चार सदस्य नेताजी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12312) से कोलकाता जा रहे थे। पचदेवरा के पास ट्रेन रोकी गई। ट्रैक पर पहले से एक व्यक्ति का शव पड़ा था, जिसे देखने के लिए कुछ यात्री ट्रेन से नीचे उतर आए। इसी बीच विपरीत दिशा से पुरुषोत्तम एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12801) आ गई।

जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक पांच लोग ट्रेन की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतकों में फिरोजाबाद निवासी एक ही परिवार के आकाश (17 वर्ष) पुत्र गिरिराज, बलराम (23 वर्ष) पुत्र मुन्ना पासी तथा उनकी भाभी व एक अन्य सदस्य शामिल हैं।

एक युवक की पहचान मिर्जापुर जनपद के नीबी विशुंदरपुर निवासी सुनील कुमार (20 वर्ष) पुत्र संतलाल के रूप में हुई है, जो किसी कार्य से प्रयागराज आया था और घर लौट रहा था। घटना में मिर्जापुर के ही नकहरा निवासी प्रिंस गौतम पुत्र लालचंद बाल-बाल बच गए। हादसे की सूचना मिलते ही जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ट्रैक पर पाहले से एक व्यक्ति का शव पड़ा था। इस कारण ट्रेन रोकी गई थी। उसी को देखने के लिए यात्री नीचे उतर आए थे। इसी दौरान प्रयागराज की ओर आ रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में आने से हादसा हुआ। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। मृतकों की शिनाख्त एवं अन्य तथ्यों की पुष्टि की जा रही है। रेलवे प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया है।-प्रशांत वर्मा, एसपी जीआरपी

Spread the love
और पढ़े  री-नीट Exam: परीक्षा में तीन मई वाला प्रवेश पत्र मान्य नहीं, एग्जाम से पहले बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन अनिवार्य
  • Related Posts

    आपातकाल के 51 साल- हाईकोर्ट का एक फैसला कैसे बना आपातकाल की बड़ी वजह? इसी ने इंदिरा के करियर पर लगाया था सबसे बड़ा दाग

    Spread the love

    Spread the love25 जून 1975 की रात भारत के लोकतांत्रिक इतिहास की सबसे विवादास्पद रातों में से एक मानी जाती है। इसी रात तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सिफारिश पर…


    Spread the love

    West Asia- मार्को रुबियो का बयान- ‘ईरान से बातचीत में खाड़ी देशों के हितों की रक्षा करेगा अमेरिका’

    Spread the love

    Spread the love ईरान में स्कूल पर किसने मिसाइल हमला किया, स्पष्ट नहीं: ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के एक स्कूल पर हुए मिसाइल हमले में अमेरिका की…


    Spread the love