Himachal- हिमाचल में कांग्रेस ने नियुक्त किए 71 ब्लॉक अध्यक्ष, सूची जारी

Spread the love

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश के 71 ब्लॉकों के अध्यक्षों की नियुक्ति की सूची जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार की ओर से ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद महासचिव विनोद जिंटा ने इसे लेकर अधिसूचना जारी की है। चंबा में चुराह से भूपेंद्र सिंह ठाकुर, भरमौर से संजू राम, पांगी-भरमौर से सुभाष चौहान, चंबा से ओम प्रकाश, डलहौजी से अमित शर्मा और भटियात से विजय कंवर को जिम्मेदारी दी गई है। कांगड़ा में नूरपुर से संदेश कुमार ढडवाल, इंदौरा से देविंद्र मनकोटिया, फतेहपुर से कैप्टन जीत कुमार शर्मा, जवाली से चैन सिंह गुलेरिया, देहरा से कमलेश कुमार, जसवां-प्रागपुर से पूर्व नायक मुल्तान सिंह, ज्वालामुखी से प्रताप राणा, जयसिंहपुर से जसवंत ढडवाल, सुलाह से बाल कृष्ण चौधरी, नगरोटा बगवां से मान सिंह चौधरी, कांगड़ा से नागेश्वर मनकोटिया, शाहपुर से सुरेश चौधरी, धर्मशाला से हरभजन चौधरी, पालमपुर से त्रिलोक चंद और बैजनाथ से शशि राणा, काजा से दोरजे छेरिंग, केलांग से सुरेंद्र कुमार और उदयपुर से कुशल ठाकुर, कुल्लू में मनाली से बीर सिंह ठाकुर, कुल्लू से गोपाल सिंह, बंजार से मोहर सिंह ठाकुर और आनी से गोविंद शर्मा, मंडी में करसोग से गोपाल ठाकुर को  ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

 

इसी तरह सुंदरनगर से जसवंत सिंह, नाचन से दीप कुमार, सराज से जगदीश रेड्डी, द्रंग से देवेंद्र कुमार, जोगिंद्रनगर से इंद्र सिंह धीमान, धर्मपुर से प्रकाश चंद, मंडी सदर से हेम राज ठाकुर, बल्ह से पवन ठाकुर और सरकाघाट से धर्मपाल, हमीरपुर में भोरंज से विजय कुमार बनियाल, सुजानपुर से राजेंद्र वर्मा, हमीरपुर से सुनील कुमार, बड़सर से संजय शर्मा और नादौन से पृथ्वी चंद, ऊना में चिंतपूर्णी से डॉ. रविंदर कुमार शर्मा, गगरेट से सुरेंद्र सिंह कंवर, हरोली से संदीप अग्निहोत्री, ऊना से रजनीश कुमार और कुटलैहड़ से विवेक मिंका को जिम्मेदारी सौंपी गई है। झंडूता से विजय कौशल, घुमारवीं से कैप्टन चंबेल सिंह, बिलासपुर से मस्त राम वर्मा और श्री नैना देवी से अमरजीत बंगा, सोलन में अर्की से सतीश कश्यप, नालागढ़ से बाबू राम ठाकुर, दून से कुलतार सिंह ठाकुर, सोलन से मनीष ठाकुर और कसौली से देवेंद्र शर्मा, सिरमौर में पच्छाद से सुनील शर्मा, नाहन से ज्ञान चंद चौधरी, श्री रेणुकाजी से तपेंद्र चौहान, पांवटा साहिब से हरप्रीत सिंह और शिलाई से कल्याण धामटा, शिमला में चौपाल से दिनेश चौहान, ठियोग से संजय शर्मा, शिमला ग्रामीण से गोपाल शर्मा, जुब्बल-कोटखाई से जितेंद्र मेहता, रामपुर से लाल चंद शर्मा और रोहड़ू से शिव पाल ठाकुर को जिम्मेदारी दी गई है। किन्नौर में कल्पा से विक्रम नेगी, निचार से अनिल नेगी और पूह से प्रेम सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

और पढ़े  व्हाइट हाउस से सबसे युवा प्रेस सचिव लेविट की विदाई,अब क्या होगी नई भूमिका?

Spread the love
  • Related Posts

    India-Bangladesh- इस महीने ही बांग्लादेश के पीएम के भारत दौरे की संभावना

    Spread the love

    Spread the loveबांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान 20 से 25 अगस्त के बीच भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर आ सकते हैं। ‘द डेली स्टार’ रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजनयिक…


    Spread the love

    आसमान से आफत: लैंडस्लाइड और सैलाब ने मचाई तबाही, 4 की मौत, सेना के पांच जवान लापता

    Spread the love

    Spread the loveअरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण दो अलग-अलग हादसों में बड़ा नुकसान हुआ है। अपर सुबनसिरी में सड़क निर्माण स्थल पर लैंडस्लाइड से चार लोगों की मौत…


    Spread the love