बीरभूम में गरजे शाह, कहा- पांच मई को बनने वाली है BJP सरकार, बंगाल की जनता ने लिया निर्णय

Spread the love

श्चिम बंगाल के बीरभूम में गृहमंत्री अमित शाह ने दो और पश्चिम बर्धमान में एक बड़ी चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने टीएमसी पर कड़ा प्रहार किया। शाह ने कहा बंगाल में पांच मई को भाजपा की सरकार बनने वाली है। मैं पूरे बंगाल में घूमता हुआ बीरभूम आया हूं। दीदी को टाटा-बाय-बाय कहने का निर्णय बंगाल की जनता ने ले लिया है। शाह ने कहा कि इस बार बीरभूम को एक रिकॉर्ड बनाना है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे सभी 11 सीटें भाजपा को दें और राज्य में भाजपा सरकार बनाएं।

 

गृहमंत्री ने टीएमसी पर साधा निशाना
ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा, दीदी, आपके गुंडों के बम धमाकों से बंगाल की जनता अब नहीं डरेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि बंगाल की जनता बम का जवाब बैलेट से देगी और भय का जवाब भरोसे से देगी। उन्होंने लोगों से कहा कि आप बैलेट मशीन पर कमल का निशान दबाइए, ममता के सारे गुंडों को ढूंढने का काम भाजपा की सरकार करेगी। गृहमंत्री ने कटमनी और सिंडिकेट का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि जनता इससे बहुत परेशान है। अगर किसी गरीब को घर बनाने के लिए ईंट या सीमेंट लाना है, तो ममता के सिंडिकेट वाले पैसे मांगते हैं। शाह ने वादा किया कि आप ममता को यहां से निकाल दो, कटमनी और सिंडिकेट वालों को उल्टा लटकाकर सीधा करने का काम भाजपा की सरकार करेगी।

 

शाह ने टीएमसी को दी चेतावनी
अमित शाह ने कहा कि बंगाल में चार मई के बाद डबल इंजन सरकार बनने वाली है। इसके साथ ही बंगाल के अंदर विकास का नया दौर शुरू होने वाला है। उन्होंने टीएमसी पर हमला करते हुए कहा कि इस पार्टी ने मयूरेश्वर को बम और बारूद की खदान बना दिया है। शाह ने आरोप लगाया कि 2013 से लेकर 2021 तक भाजपा कार्यकर्ताओं को बहुत परेशान किया गया है। उन्होंने टीएमसी के गुंडों को सख्त चेतावनी दी। शाह ने कहा, मैं आज टीएमसी के गुंडों को कहकर जाता हूं कि 23 अप्रैल को अपने घर में बंद रहना, वरना पांच मई को चुन-चुनकर जेल की सलाखों के पीछे डालने का काम हम करेंगे। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि 23 अप्रैल को ममता दीदी का कोई भी गुंडा उनका बाल भी बांका नहीं कर पाएगा।

गृहमंत्री ने जनता से किया वादा
शाह ने सुरक्षा व्यवस्था पर जानकारी देते हुए कहा कि चुनाव आयोग ने यहां 800 से ज्यादा कंपनियां भेजी हैं। शांतिपूर्ण मतदान के लिए पूरे इंतजाम किए गए हैं, इसलिए किसी भी नागरिक को डरने की जरूरत नहीं है। अमित शाह ने कहा कि यह चुनाव घुसपैठियों को बाहर निकालने का चुनाव है। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता दीदी और भतीजा उनको नहीं निकाल सकते। वे तो बीएसएफ को बाड़ लगाने के लिए जमीन भी नहीं देते हैं। शाह ने वादा किया कि भाजपा सरकार बनते ही 45 दिन के अंदर बंगाल की पूरी सीमा पर बाड़ लगाने के लिए जमीन दे दी जाएगी।

और पढ़े  अमेरिका में भारतीय मूल के शख्स पर हमला: धर्म पूछकर चाकू से कई बार किया वार, हालात गंभीर, चश्मदीद ने बताया मंजर

घुसपैठियों पर कही ये बात
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा न केवल बंगाल, बल्कि पूरे देश से चुन-चुनकर घुसपैठियों को बाहर निकालेगी। महिलाओं की सुरक्षा पर बात करते हुए शाह ने कहा कि ममता दीदी कहती हैं कि महिलाओं को शाम सात बजे के बाद बाहर नहीं निकलना चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भाजपा सरकार बनने पर ऐसा बंगाल बनेगा, जहां रात एक बजे भी छोटी बच्ची स्कूटी पर सुरक्षित निकल सकेगी। शाह ने कहा भाजपा के शासन में संदेशखाली, आरजी कर, दुर्गापुर लॉ कॉलेज या साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज जैसी घटनाएं फिर कभी नहीं होंगी।

भाजपा लाएगी समान नागरिक संहिता कानून
उन्होंने आगे कहा, सत्ता में आने के बाद भाजपा बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करेगी। शाह ने कहा कि यह कानून एक खास समुदाय के पुरुषों को चार शादियां करने से रोकेगा। ममता बनर्जी के आरोपों पर पलटवार करते हुए शाह ने कहा कि बंगाल दिल्ली से नहीं चलेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि चुनाव नतीजों के बाद राज्य का मुख्यमंत्री इसी धरती का कोई बेटा बनेगा। शाह ने घुसपैठ के मुद्दे पर ममता सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सीमा पर बाड़ लगाने के लिए जमीन नहीं दे रही हैं, लेकिन घुसपैठ के लिए बीएसएफ को दोष देती हैं। औद्योगिक विकास पर बात करते हुए शाह ने वादा किया कि भाजपा सरकार बंगाल में पांच औद्योगिक एस्टेट बनाएगी। इससे राज्य में निवेश लाना आसान हो जाएगा।

राम मंदिर के मुद्दे पर क्या बोले शाह?
राम मंदिर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस और ममता बनर्जी ने 550 वर्षों तक राम लल्ला को तंबू में रखने का समर्थन किया। इसके उलट पीएम मोदी ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनवाया।
शाह ने आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि पहलगाम हमले के बाद पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का निर्देश दिया। उन्होंने पाकिस्तान पर वहीं वार किया जहां उसे सबसे ज्यादा चोट लगी। उन्होंने पुरानी सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि मनमोहन सिंह सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ कभी ठोस कदम नहीं उठाए, बल्कि उनके साथ बिरयानी वाली मेहमाननवाजी की। शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने नक्सलवाद को कुचल दिया है। अब समय आ गया है कि घुसपैठियों को देश से बाहर निकाला जाए। उन्होंने ममता बनर्जी के करीबी रहे हुमायूं कबीर पर भी हमला किया। शाह ने कहा कि कबीर बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाना चाहते हैं, लेकिन भाजपा ऐसा कभी नहीं होने देगी।

और पढ़े  भूकंप- मेक्सिको के तट पर आया शक्तिशाली भूकंप, रिक्टर पैमाने पर 7.4 तीव्रता, सुनामी की चेतावनी जारी

बंगाल में गृह मंत्री के पांच बड़े कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज सोमवार को राज्य के दौरे पर हैं। उनके आज कुल पांच बड़े कार्यक्रम तय थे, जिनमें से पहले तीन कार्यक्रम पूरे हो चुके हैं। अमित शाह ने सबसे पहले बीरभूम जिले के सैंथिया में एक जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद उन्होंने दोपहर सवा एक बजे खैरासोल में अपनी दूसरी सभा की। दोपहर करीब ढाई बजे उन्होंने पश्चिम बर्धमान जिले के रानीगंज में तीसरी जनसभा को संबोधित किया। इन तीनों रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी। अब अमित शाह के दो और कार्यक्रम होने बाकी हैं। वह शाम चार बजे दुर्गापुर के स्टील सिटी में एक भव्य रोडशो करेंगे। उनके दिन का आखिरी कार्यक्रम रात आठ बजे दुर्गापुर में ही होगा। यहां वह एक सांगठनिक बैठक की अध्यक्षता करेंगे और पार्टी नेताओं के साथ चर्चा करेंगे।

टीएमसी भी झोक रही पूरी ताकत
दूसरी तरफ, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी आज चुनाव प्रचार में जुटी हैं। वह बीरभूम के सूरी, पूर्व बर्धमान के औसग्राम और दुर्गापुर में तीन जनसभाएं करेंगी। तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी भी पीछे नहीं हैं। वह नदिया जिले के करीमपुर और राणाघाट में रैलियां करेंगे। इसके बाद वह उत्तर 24 परगना के बादुरिया में भी एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

चुनाव प्रचार के बीच सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई आज
अमित शाह के इन कार्यक्रमों के बीच आज सुप्रीम कोर्ट में एक जरूरी सुनवाई भी होनी है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की बेंच यह तय करेगी कि क्या 27 लाख लोग वोट डाल पाएंगे या नहीं। इन लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए थे। अब कोर्ट को फैसला करना है कि क्या ये लोग 23 और 29 अप्रैल को होने वाले चुनाव में मतदान कर सकेंगे। चुनाव आयोग ने बंगाल की वोटर लिस्ट को पहले ही फ्रीज कर दिया है। कानूनी तौर पर अब इसमें कोई नया नाम नहीं जुड़ सकता। केवल सुप्रीम कोर्ट ही इस मामले में कोई विशेष निर्देश दे सकता है। मामले पर सुनवाई दोपहर दो बजकर 30 मिनट पर शुरू होगी।

और पढ़े  होर्मुज में शुरू हुई नाकेबंदी-: अमेरिकी सेना ने ईरान पर फिर बरसाए बम, आईआरजीसी के ठिकानों को बनाया निशाना

Spread the love
  • Related Posts

    बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा प्रकरण: आरोपी राजेंद्र चौहान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    Spread the love

    Spread the loveबदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे की धनराशि और दान सामग्री की चोरी के मामले में पुलिस ने पूर्व मंदिर अधिकारी व तत्कालीन थाली भेंट गणना प्रभारी राजेंद्र चौहान को…


    Spread the love

    15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट,जानिए दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि देश के…


    Spread the love