महिला टी20 विश्व कप 2026- महिला टी20 विश्व कप के लिए रिकॉर्ड इनामी राशि की घोषणा, जीतने वाली टीम होगी मालामाल

Spread the love

हिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने रिकॉर्ड इनामी राशि की घोषणा की है। टूर्नामेंट की शुरुआत में अब कुल दो महीने यानी 60 दिन का समय शेष है। इससे पहले खेल की वैश्विक संस्था ने आगामी टूर्नामेंट के लिए इनामी राशि का एलान किया है। इस बार कुल इनामी राशि 8,764,615 डॉलर (82 करोड़ रुपये) रखी गई है, जो 2024 के मुकाबले लगभग 10 प्रतिशत ज्यादा है। 2024 में यह राशि 7,958,077 डॉलर (लगभग 74 करोड़ रुपये)  थी। खास बात यह है कि इस बार टूर्नामेंट में पहली बार 12 टीमें हिस्सा लेंगी, जबकि पहले 10 टीमें खेलती थीं।

 

इनाम का वितरण

  • विजेता टीम को मिलेगा: 2,340,000 डॉलर (लगभग 21.8 करोड़ रुपये)
  • उपविजेता (रनर-अप) को: 1,170,000 डॉलर (लगभग 10 करोड़ रुपये)
  • दोनों सेमीफाइनल हारने वाली टीमों को: 675,000 डॉलर प्रत्येक (लगभग 6.29 करोड़ रुपये)
  • ग्रुप स्टेज में हर जीत पर: 31,154 डॉलर (लगभग 29 लाख रुपये)
  • सभी 12 टीमों को न्यूनतम: 247,500 डॉलर (लगभग 2.06 करोड़ रुपये)

क्या बोले आईसीसी के सीईओ?
आईसीसी के सीईओ संजोग गुप्ता ने कहा कि महिला क्रिकेट तेजी से आगे बढ़ रहा है और इस तरह की बढ़ती इनामी राशि इस खेल को और मजबूत बनाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि टूर्नामेंट का विस्तार और बढ़ता निवेश महिला क्रिकेट को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दे रहा है।

ट्रॉफी टूर की शुरुआत
टूर्नामेंट से पहले ट्रॉफी टूर भी शुरू हो गया है। इसकी शुरुआत लंदन में स्थित ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड से हुई। इसके बाद ट्रॉफी नीदरलैंड्स, आयरलैंड और स्कॉटलैंड जैसे देशों का दौरा करेगी और फिर इंग्लैंड के विभिन्न शहरों में जाएगी।

और पढ़े  मुख्यमंत्री का स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक नई योजना का एलान- राज्य में जन्म लेने वाले बच्चों को गिफ्ट मिलेगी सोने की अंगूठी

टूर्नामेंट की शुरुआत
महिला टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत 12 जून से होगी। पहला मैच मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट न सिर्फ खेल के स्तर पर बल्कि दर्शकों और मीडिया के लिहाज से भी नए रिकॉर्ड बना सकता है।


Spread the love
  • Related Posts

    स्कूल ठीक करो अभियान: अभिजीत दीपके का हिंगोली में प्रदर्शन, ग्रामीण इलाकों के स्कूलों के लिए कर रहे क्या मांग?

    Spread the love

    Spread the loveकॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपने ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के तहत महाराष्ट्र के हिंगोली में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। सीजेपी का ये आंदोलन राज्य…


    Spread the love

    BJP ने तीन राज्यों के प्रभारियों का किया एलान, सतीश पुनिया को पंजाब की तो UP की इन्हें मिली जिम्मेदारी

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए नए प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं। पार्टी ने इन…


    Spread the love