घर पहुंचा आशा भोसले का पार्थिव शरीर,अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स,कल होगा अंतिम संस्कार

 

तमाम फिल्मी गानों को अपनी मखमली आवाज से सजाने वाली दिग्गज गायिका आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं। रविवार दोपहर 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके जाने के बाद से ही सिने जगत में शोक है। शाहरुख खान से लेकर आमिर खान तक और सोनू निगम से लेकर श्रेया घोषाल तक; हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। आशा ताई का पार्थिव शरीर अस्पताल से उनके घर पहुंच चुका है, जहां सेलेब्स उनके आखिरी दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। दिग्गज गायिका का अंतिम संस्कार सोमवार शाम 4 बजे दादर के शिवाजी पार्क में किया जाएगा। यही वही जगह है, जहां उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर का भी अंतिम संस्कार हुआ था।

 

आशा भोसले का पार्थिव शरीर घर पहुंचा

परिवार वाले आशा भोसले का पार्थिव शरीर लेकर घर पहुंच गए हैं। कल उनका अंतिम संस्कार होगा।

 

 

आशा भोसले के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचने लगे सेलेब्स

आशा भोसले का पार्थिव शरीर परिवार वाले घर लेकर आ गए। उनके घर पर कई सेलेब्स नजर आ रहे हैं। यह सभी आशा भोसले के अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

 

 

और पढ़े  नौकरी: सुप्रीमकोर्ट में स्नातक के लिए भर्ती, कनिष्ठ न्यायिक सहायक की 250 पदों के लिए आज से आवेदन शुरू
  • Related Posts

    राजस्थान: क्रेशर-माइनिंग विवाद में खूनी संघर्ष, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत

    राजस्थान के भरतपुर जिले में क्रेशर प्लांट और माइनिंग लीज तक जाने वाले रास्ते को लेकर चल रहा करीब दो साल पुराना विवाद रविवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया।…

    आज राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि-: रक्षा मंत्री राजनाथ से लेकर सीएम योगी तक ने किया नमन, संघर्ष को किया याद

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर देश के प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन…