अयोध्या- गुलाबबाड़ी परिसर में चला स्वच्छता अभियान, विधायक व महानगर अध्यक्ष ने किया जनसंपर्क

Spread the love

 

 

 

हर के गुलाबबाड़ी परिसर में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाकर जनजागरूकता का संदेश दिया गया। इस अभियान में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने व्यापारियों, पार्टी पदाधिकारियों व स्थानीय लोगों के साथ मिलकर परिसर की साफ-सफाई की।
इस दौरान समाज में विशिष्ट पहचान रखने वाले कई लोगों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के बाद दोनों नेताओं ने आसपास की बस्तियों में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित पत्रक वितरित किए।


इस मौके पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा सामाजिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को जन-आंदोलन बनाने के लिए हर नागरिक की सहभागिता आवश्यक है।


महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सेवा और संगठन के मूल मंत्र पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान के माध्यम से न केवल शहर को साफ-सुथरा बनाया जा रहा है, बल्कि लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित करने का भी प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी, पार्टी पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।


Spread the love
और पढ़े  UP: पूरे प्रदेश में हुई बरसात से गिरा पारा, आज इन 58 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट, जारी हुए पूर्वानुमान
  • Related Posts

    सूर्या का ‘कातिल’ ढेर: सामने आया हत्या का चौंकाने वाला कारण, 4 इंच तक घुसा था चाकू, खोड़ा कांड की पूरी कहानी

    Spread the love

    Spread the loveगाजियाबाद में ईद उल अजहा पर युवक को चाकू से गोदकर हत्या करने का आरोपी रविवार की सुबह पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। पुलिस ने शव मेडिकल…


    Spread the love

    UP- नई पंचायतों के गठन के पहले पुराने प्रधानों को मिली जिम्मेदारी, पर नहीं ले सकेंगे ये बड़े फैसले

    Spread the love

    Spread the loveपंचायत चुनाव के बाद नई ग्राम पंचायतों के गठन तक गांवों में प्रशासनिक कामकाज प्रभावित न हो, इसके लिए प्रदेश सरकार ने पुराने ग्राम प्रधानों को प्रभारी बना…


    Spread the love