बड़ी खबर: बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए,3 जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू, 28 अगस्त तक चलेंगे दर्शन

श्री अमरनाथ जी यात्रा 2026 का शुभारंभ तीन जुलाई से होगा और यह पवित्र यात्रा 57 दिनों तक चलकर 28 अगस्त को संपन्न होगी। इस यात्रा की घोषणा उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की बैठक के बाद की।

उन्होंने बताया कि यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से शुरू होंगे और यह अनिवार्य रहेगा। देशभर में 556 अधिकृत बैंक शाखाओं के माध्यम से अग्रिम पंजीकरण किया जा सकेगा, जबकि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

यात्रा के लिए आयु सीमा 13 से 70 वर्ष तय की गई है। श्रद्धालु पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे पहलगाम मार्ग और 14 किलोमीटर छोटे लेकिन कठिन बालटाल मार्ग से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए यात्रा कर सकेंगे।

इस वर्ष की प्रथम पूजा ज्येष्ठ पूर्णिमा, 19 जून को आयोजित की जाएगी। प्रशासन ने यात्रा को सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं।

और पढ़े  श्रीनगर के शिव मंदिर में 37 साल बाद पूजा-पाठ फिर शुरू, हिंदू-मुस्लिम समुदाय ने मिलकर कराया जीर्णोद्धार
  • Related Posts

    श्रीनगर के शिव मंदिर में 37 साल बाद पूजा-पाठ फिर शुरू, हिंदू-मुस्लिम समुदाय ने मिलकर कराया जीर्णोद्धार

    आतंक के दौर में वीरानी से उजड़े श्रीनगर के फतेह कदल इलाके में ऐतिहासिक शिव मंदिर (दुर्गेश्वरी मंदिर) में 37 साल बाद फिर से मंत्रों, पूजा-अर्चना, शंख और घंटियों की…

    ठंड का आगाज: कश्मीर में रातें सर्द, तापमान शून्य से नीचे,मैदानी इलाकों में अगले तीन दिनों तक कोहरे की चेतावनी

    जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के बाद रात का तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। गुलमर्ग, पहलगाम और कुपवाड़ा में ठंड बढ़ने लगी है, जबकि जम्मू में…