दिल्ली- भारत नगर में मकान का छज्जा गिरने से 5 साल के बच्चे की मौत, 10 साल की बच्ची की हालत नाजुक

Spread the love

 

त्तर-पश्चिम दिल्ली के भारत नगर इलाके में शनिवार दोपहर एक जर्जर मकान का छज्जा गिर गया। हादसे में गली में खेल रहे दो मासूम उसकी चपेट में आ गए। आनन-फानन में पड़ोसी दोनों मासूम को दीपचंद बंधु अस्पताल लेकर भागे।

वहां पहुंचने पर एक मासूम को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरी बच्ची को गंभीर होने पर एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया गया। शिनाख्त दिव्यांशु (5) के रूप में हुई है। वहीं घायल रिंकी (10) का अस्पताल में इलाज जारी है। उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा क्राइम टीम व एफएसएल मौके पर पहुंच गई।  टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

शुरुआती जांच के बाद छज्जे के जर्जर होने का पता चला है। भारत नगर थाना पुलिस ने लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हादसे के बाद आरोपी मकान मालिक फरार है। पुलिस ने दिव्यांशु का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। मासूम की मौत के बाद उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि मूलरूप से बिहार का रहने वाला दिव्यांशु अपने परिवार के साथ जी-209, जेजे कॉलोनी, वजीरपुर में रहता था।


Spread the love
और पढ़े  पीएम मोदी: 'विकसित भारत' से लेकर आत्मनिर्भर भारत तक: लाल किले से PM मोदी ने दुनिया को दिए 10 संदेश
  • Related Posts

    भारत-जापान रक्षा संबंधों को नई गति, दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों की अहम द्विपक्षीय वार्ता

    Spread the love

    Spread the loveभारत और जापान ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए अपने रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया है।…


    Spread the love

    कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन, 1984 के सिख विरोधी दंगों में हुई थी उम्रकैद

    Spread the love

    Spread the loveपूर्व सांसद और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन कुमार का निधन हो गया है। उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल लाया गया था, जहां उन्हें मृत घोषित…


    Spread the love