Accident: कोयले से लदा कंटेनर पलटा, मलबे में दबकर कई लोगों के अंग-भंग, 2 शव मिले, राहत कार्य जारी

कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में तालग्राम रोड पर भाऊलपुर चौराहे के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब कोयला लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कई लोगों के कंटेनर के नीचे दबने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Kannauj Coal laden container overturns several people suffer grievous injuries two bodies recovered

हादसे की चपेट में आने से कई बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। कंटेनर के नीचे दबे लोगों को निकालने के लिए जेसीबी मशीन भी बुलाई गई, लेकिन भारी वजन के कारण कंटेनर को हिलाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

 

लोगों के अंग-भंग होकर इधर-उधर बिखर गए
हादसा सुबह करीब आठ बजे हुई। छिबरामऊ की तरफ जा रहा कंटेनर सड़क के किनारे रखे खोखो को टक्कर मारते हुए पलट गया। पास से गुजर रहे लोग उसके नीचे दब गए। नीचे दबे लोगों के अंग-भंग होकर इधर-उधर बिखर गए, जिससे घटना की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Kannauj Coal laden container overturns several people suffer grievous injuries two bodies recovered

राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी
अब तक दो शवों को निकालकर सौ शैय्या अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सुरेश मालिक, छिबरामऊ कोतवाल कपिल दुबे समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे के बाद मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई है। प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है।

 

कई जनप्रतिनिधि घटनास्थल पर पहुंचे
वहीं, मृतकों और घायलों की संख्या को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। साथ ही क्षेत्रीय विधायक अर्चना पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बादाम पाल, राजीव सिंह गौर (पुच्ची) और मुनीश मिश्रा सहित कई जनप्रतिनिधि भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

Kannauj Coal laden container overturns several people suffer grievous injuries two bodies recovered
मासूम बच्ची और बुजुर्ग समेत दो की मौत

छिबरामऊ हादसे में हताहत हुए लोगों की शिनाख्त कर ली गई है, जिसमें दो परिवारों के सदस्यों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों में नगला दुर्गा (कसावा) निवासी राजू बाथम की पुत्री अंकिश (14) और भाऊलपुर निवासी राधेश्याम के पुत्र कन्हैयालाल (74) शामिल हैं।

और पढ़े  शिक्षामित्रों को हाईकोर्ट से झटका, स्पेशल टीईटी में शामिल करने की मांग खारिज

 

घायलों का अस्पताल में उपचार जारी
हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कंटेनर के नीचे दबने से इन दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, घायलों में बंचपुर निवासी अजय पाल का पुत्र अंकित कुमार (20) और सुरेंद्र सिंह का पुत्र सोनू (14) शामिल हैं। ये दोनों आपस में चचेरे भाई हैं और गंभीर रूप से घायल होने के कारण इनका उपचार अस्पताल में चल रहा है।

  • Related Posts

    UP- एक और पति की हत्या: इलमा ने प्रेमी संग किया कत्ल, तालिब की ‘कातिल’ ने खुद कबूला, मेरठ कांड की कहानी

    मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में इलमा (27) ने पति तालिब (30) की प्रेमी अमन के साथ मिलकर 28 सितंबर को हत्या कर दी। इसके बाद इलमा…

    लखनऊ में बाढ़: CM ने किया हवाई दौरा, फैजुल्लागंज से नैमिष तटबंध बनाने की घोषणा, पीड़ित परिवारों से मिले

    राजधानी में बाढ़ से बचाव के लिए करीब 40 किलोमीटर लंबा फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के…