रामनगर- खताड़ी में गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, दो भाई गिरफ्तार, 34 सिलिंडर जब्त

Spread the love

 

 

रामनगर में बृहस्पतिवार देर रात एसडीएम गोपाल सिंह चौहान को सिलिंडरों की रीफिलिंग की सूचना मिली थी। इसके बाद प्रशासन और पुलिस की टीम ने खताड़ी स्थित एक घर में छापा मारा। वहां अमन उर्फ भल्ला और शहजाद उर्फ सैजी नामक दो भाइयों को घरेलू सिलिंडरों से कॉमर्शियल सिलिंडर भरते हुए पकड़ा गया।

 

टीम ने आरोपियों के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के 34 छोटे-बड़े सिलिंडर बरामद किए। इसके साथ ही रीफिलिंग के लिए तराजू, बाट और अवैध ज्वलनशील पदार्थ भी जब्त किए गए। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि आरोपियों का बड़ा भाई इंडेन गैस एजेंसी में कार्यरत है। पुलिस उसकी संलिप्तता की आशंका पर जांच कर रही है। साथ ही मां और बहन की भूमिका भी जांची जा रही है।

दो लोगों को सिलिंडरों की कालाबाजारी करते हुए गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से सिलिंडर और गैस एजेंसी की किताबें भी बरामद हुई हैं। पुलिस की ओर से हर पहलू पर जांच की जा रही है।– सुमित पांडेय, सीओ, रामनगर

Spread the love
और पढ़े  देहरादून- भाजपा नेता की हत्या: सांप्रदायिक हिंसा भड़की, घरों में लगाई आग, पथराव-बुलडोजर और हाईवे जाम, जानें क्या-क्या हुआ?
  • Related Posts

    हरिद्वार भूमि घोटाला: सरकार का बड़ा एक्शन, पूर्व MNA की बर्खास्तगी व तत्कालीन DM पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति

    Spread the love

    Spread the loveभ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार नगर निगम भूमि खरीद प्रकरण में बड़ी और कड़ी कार्रवाई की है।…


    Spread the love

    चंपावत-लोहाघाट NH पर हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, 2 लोगों की मौत, महिला व दो मासूम बच्चे घायल

    Spread the love

    Spread the loveचंपावत-लोहाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर बापरू के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे दो लोगों की मौके पर…


    Spread the love