हल्द्वानी- एई को घेरकर पीटा, चेन लूटने का आरोप, पुलिस ने मौके पर एक आरोपी को हिरासत में लिया

Spread the love

 

रुद्रपुर स्थित पेयजल निगम के सहायक अभियंता उमेश चंद्र जोशी को बुधवार रात दो वाहन सवार युवकों ने घेरकर पीट दिया। एई का आरोप है कि उसका मोबाइल तोड़ते हुए सोने की चेन लूटी गई। टीपीनगर पुलिस ने वाहन सवार एक युवक को हिरासत में लिया है।

कोतवाली हल्द्वानी पुलिस को दी तहरीर में हल्द्वानी के वार्ड 56 निवासी लता जोशी ने कहा कि उनके पति उमेश चंद्र जोशी रुद्रपुर से ड्यूटी के बाद अपनी कार से घर लौट रहे थे। रात साढ़े नौ बजे के करीब टांडा जंगल में उनके वाहन को स्काॅर्पियो ने पीछे से टक्कर मार दी। वह घबराकर तेजी से वाहन चलाते हुए हल्द्वानी की ओर भागे।

 

स्काॅर्पियो व एक अन्य वाहन में तैनात युवकों ने पीछा किया और बेलबाबा के समीप ओवरटेक कर गाड़ी जबरन रुकवा दी। इसके बाद युवकों ने उमेश को जमकर पीटा। दो तोले सोने की चेन लूटने के साथ ही उनका मोबाइल भी तोड़ दिया। सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी ने बताया कि रात में ही पुलिस ने स्काॅर्पियो व एक युवक को हिरासत में लिया था। पूछताछ चल रही है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून: CM धामी ने टिहरी के सांसद, विधायकों और जिला अध्यक्ष के साथ की बैठक, चुनावी रणनीति पर चर्चा
  • Related Posts

    रुड़की – गुरुकुल नारसन के टिकौला कलां गांव में नाले में मिला युवक का शव

    Spread the love

    Spread the loveरुड़की में गुरुकुल नारसन क्षेत्र के टिकौला कलां गांव में आज एक युवक का शव नाले में पड़ा मिला है। युवक की पहचान कपिल(40) पुत्र मेघवाल निवासी टिकौला कलां के…


    Spread the love

    हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर मंथन: कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी, शिवराज-रामदेव और संत समाज भी मौजूद

    Spread the love

    Spread the loveहरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ को लेकर संत समाज की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। ज्वालापुर मार्ग स्थित श्रीजी वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में…


    Spread the love