मोटाहल्दू- छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, खेत में ड्रेस मिलने से मची खलबली, पुलिस तलाश में 

Spread the love

ल्द्वानी  के मोटाहल्दू क्षेत्र से कक्षा दस की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। छात्रा की स्कूल ड्रेस खेत में बरामद होने के बाद पुलिस और परिजन उसकी तलाश में जुट गए हैं। पुलिस ने तलाश के लिए कई टीमें गठित की हैं।

शक्तिफार्म निवासी सतीश उपाध्याय की बेटी ललिता बृहस्पतिवार को मोटाहल्दू चौराहे स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गई थी। दोपहर दो बजकर पांच मिनट पर छुट्टी के बाद वह अपनी सहेली के साथ घर के लिए निकली। हाईवे पार करने के बाद सहेली अपने घर चली गई लेकिन ललिता कालिका मंदिर स्थित घर नहीं पहुंची। परिजनों की तलाश के दौरान मदरसन कंपनी के समीप खेत में झाड़ियों के बीच छात्रा की स्कूल ड्रेस पड़ी मिली। सूचना पर एसपी सिटी जगदीश चंद्र, सीओ अमित कुमार सैनी और कोतवाल बृजमोहन सिंह राणा, एसओजी, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वायड कपड़ों की मदद से स्कूल तक गया जिसके चलते कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी रोका गया। हालांकि सफलता नहीं मिली।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, हालांकि कई कैमरे खराब मिले हैं। फुटेज में छात्रा कपड़े मिलने के स्थान से कुछ पहले तक नजर आई है। कोतवाल बृजमोहन राणा ने बताया कि छात्रा की तलाश के लिए टीमें सक्रिय हैं। हर पहलू से जांच की जा रही है।

डायल 112 की सूचना पर लालकुआं कोतवाली पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। छात्रा की तलाश के लिए टीमें गठित कर जांच शुरू की है। छात्रा को जल्द बरामद किया जाएगा।-डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी क्राइम

और पढ़े  देहरादून: साउथ सिविल लाइंस इलाके में छापा, 101 एलपीजी गैस सिलिंडर किए बरामद

Spread the love
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love

    टिहरी- ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर हादसा-: डाबरी गांव के पास सड़क पर पलटी बस, 5 यात्री थे सवार, मची चीख पुकार

    Spread the love

    Spread the loveऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। डाबरी गांव के समीप एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच…


    Spread the love