बदरीनाथ में बदल गया आस्था पथ, मास्टर प्लान के कार्यों के चलते बदल दिया गया मंदिर तक पहुंचने का रूट

Spread the love

 

दरीनाथ धाम में इस बार मंंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को नए आस्था पथ से गुजरना होगा। बदरीनाथ मास्टर प्लान के कार्यों के चलते मंदिर तक पहुंचने का रूट बदल दिया गया है। श्रद्धालुओं को मानव कल्याण आश्रम के बजाय इस बार शंकराचार्य आश्रम से होते हुए वेटिंग लाइन तक पहुंचना होगा। जिन स्थानों पर मास्टर प्लान के कार्य चल रहे हैं, वहां बैरिकेडिंग की जाएगी।

 

बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के कार्य तीसरे चरण में पहुंच गए हैं। साकेत तिराहे से अलकनंदा पुल तक इलेक्टि्रकल व्हीकल रोड (ईवी) का निर्माण किया जाएगा। यहां के प्रभावित 14 दुकानदारों को पुलिस थाने से लेकर नगर पंचायत कार्यालय के समीप अस्थाई दुकानें निर्मित होंगी। नगर पंचायत बदरीनाथ की ओर से दुकानों का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है।

साकेत तिराहे से पुल तक हटाई जाएंगी दुकानें 
साकेत तिराहे से पुराने पुल तक प्रसाद की करीब 16 दुकानें संचालित होती हैं। मास्टर प्लान के कार्यों से इस बार यहां कम ही दुकानें संचालित होंगी। इन दुकानों को नगर पंचायत कार्यालय परिसर के समीप शिफ्ट किया जाएगा। यहां अस्थाई दुकानों का निर्माण भी शुरू हो गया है। बदरीनाथ मास्टर प्लान की जद में आने से तीन मंजिला होटल को पूर्व में ही हटा लिया गया था।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- रन फॉर योगा, CM धामी बोले-प्रदेश को योग, आयुर्वेद-वेलनेस का केंद्र बनाने के लिए काम कर रही सरकार
  • Related Posts

    हरिद्वार भूमि घोटाला: सरकार का बड़ा एक्शन, पूर्व MNA की बर्खास्तगी व तत्कालीन DM पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति

    Spread the love

    Spread the loveभ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार नगर निगम भूमि खरीद प्रकरण में बड़ी और कड़ी कार्रवाई की है।…


    Spread the love

    चंपावत-लोहाघाट NH पर हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, 2 लोगों की मौत, महिला व दो मासूम बच्चे घायल

    Spread the love

    Spread the loveचंपावत-लोहाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर बापरू के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे दो लोगों की मौके पर…


    Spread the love